---Advertisement---

Current Affairs 3 November 2026 UPSC SSC HSSC

Current Affairs 3 November 2026 UPSC SSC HSSC
---Advertisement---

Current Affairs 3 November 2026 UPSC SSC HSSC

नमस्कार दोस्तों  Yogi Academy में आपका स्वागत है आज इस Article  में हम आप करंट अफेयर्स के Improtant Questions  के बारे में चर्चा करेंगे । आज हम  Current Affairs 3 November 2026 UPSC SSC HSSC करंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों की तैयारी करेंगे। जिसमे हम MCQ और One Liner Questions  के माध्यम से इसको कवर करेंगे। इस Article को अंत तक जरूर पढियेगा ताकि आपकी परीक्षा की तैयारीअच्छे से हो सके तो चलिए बिना समय गंवाए शुरू करते हैं आज के Most Important Current Affairs Questions!

Current Affairs 3 November 2026 2026 UPSC SSC HSSC

TODAY NEWS HIGHLIGHT

  • 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति में साइना नेहवाल और राहुल द्रविड़ नामित
  • जतिन कुमार नायक बने IREDA के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD), स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र के वित्तपोषण को मिलेगा नया नेतृत्व
  • विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में बैंकिंग सुधारों हेतु केंद्र सरकार ने गठित की उच्च स्तरीय समिति
  • केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2026: देशभर के 490 पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया
  • IIFA अवॉर्ड्स 2026: ‘धुरंधर’ ने 12 पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास, रणवीर सिंह और आदित्य धर को मिला प्रमुख सम्मान
  • एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया बने भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख (VCAS), 1 नवंबर 2026 से संभालेंगे पदभार
  • भारत की जनगणना 2027: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी मकान सूचीकरण एवं जनसंख्या गणना, पहली बार स्व-गणना की डिजिटल सुविधा पर जोर
  • विश्व जेलीफिश दिवस 2026: समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में जेलीफिश की भूमिका एवं संरक्षण के प्रति जागरुकता

Current Affairs 3 November 2026 2026 UPSC SSC HSSC

1. 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन बोर्ड में खेल समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में किन्हे नामित किया गया है?

A – पी.टी. उषा और अभिनव बिंद्रा

B – साइना नेहवाल और राहुल द्रविड़

C – साइना नेहवाल और पी.टी. उषा

D – नीरज चोपड़ा और राहुल द्रविड

उत्तर – B – साइना नेहवाल और राहुल द्रविड़

2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन बोर्ड में साइना नेहवाल और राहुल द्रविड़ को खेल समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है, जबकि हर्ष संघवी को प्रस्तावित अध्यक्ष तथा पी.टी. उषा और हरि रंजन राव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वर्ष 2030 में अहमदाबाद, गुजरात मे प्रस्तावित 17 खेलों के आयोजन का उद्देश्य खेल अवसंरचना, पारदर्शिता, निजी क्षेत्र की भागीदारी और भारत की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिष्ठा को बढ़ावा देना है।

2. IREDA के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) कौन नियुक्त हुए है?

A – एन.एस. विश्वनाथन

B – शिरीष चंद्र मुर्मू

C – सुरेश एन. पटेल

D – जतिन कुमार नायक

उत्तर –  D – जतिन कुमार नायक

जतिन कुमार नायक को REC लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक (वित्त) के पद से भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेसी (IREDA) का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया है। IREDA की स्थापना 11 मार्च 1987 को हुई थी और यह MNRE के अधीन NBFC के रूप में सौर, पवन, जलविद्युत एवं हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

3. ‘विकसित भारत के लिए बेकिंग पर उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता कौन करेंगे ?

A- सुरेश एन. पटेल

B – पद्मजा चुंदुरु

C – शिरीष चंद्र मुर्मू

D – एन. एस. विश्वनाथन

उत्तर –  A- सुरेश एन. पटेल

भारत सरकार ने ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त सुरेश एन. पटेल करेंगे तथा समिति को छह महीने में सिफारिश प्रस्तुत करनी है। समिति बैंकिग संरचना, पूंजी पर्याप्तता, नियामकीय मानदंडों, AI तकनीक, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण और अग्रणी बैंक योजना की समीक्षा कर भारतीय बैंकिंग प्रणाली को अधिक मजबूत, प्रतिस्पर्धी एवं समावेशी बनाने के उपाय सुझाएगी।

4. वर्ष 2025 में केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के अंतर्गत कुल कितने कर्मियों को सम्मानित किया गया ?

A-450

B-490

C-500

D-475

उत्तर –  B-490

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस एवं सुरक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की, जिसके अंतर्गत वर्ष 2026 में कुल 400 कर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमे विशेष अभियान के 358, जांच-पड़ताल के 123 और फोरेसिक विज्ञान के कर्मी शामिल है; CRPF के सर्वाधिक 114 कर्मियों को यह पदक मिला।

5. IIFA अवॉर्डस 2026 के 26वे संस्करण में सर्वाधिक 12 पुरस्कार किस फिल्म ने प्राप्त किए ?

A – बारामूला

B – धुरंधर

C – सायारा

D – छावा

उत्तर –  B – धुरंधर

IIFA अवॉर्डस 2026 के 26वें संस्करण में फिल्म ‘धुरंधर’ ने सर्वाधिक 12 पुरस्कार प्राप्त किए, जबकि आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और ‘सायारा’ के लिए अनीत प‌डा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। डिजिटल श्रेणियों में ‘बारामूला’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सर्वश्रेष्ठ सीरीज चुनी गई, जो भारतीय सिनेमा एवं OTT उद्योग की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाता है।

6. भारतीय वायुसेना के अगले वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (VCAS) कौन नियुक्त हुए है?

A – एयर मार्शल संदीप सिंह

B – एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह

C – एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

D – एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया

उत्तर – D – एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया

yogi learning hub

रक्षा मंत्रालय ने एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया को भारतीय वायुसेना का अगला वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (VCAS) नियुक्त किया है, वे 1 नवंबर 2026 से पदभार ग्रहण करेंगे। NDA के पूर्व छात्र वालिया को लड़ाकू विमान उड़ाने और वायुसेना की विभिन्न कमांडों में कार्य करने का व्यापक अनुभव है तथा उन्हें 2008 में वायु सेना पदक और 2018 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

7. जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना की अवधि क्या निर्धारित की गई है ?

A-1-15 जनवरी 2027

B-5-20 जनवरी 2027

C-10-24 जनवरी 2027

D-15-30 जनवरी 2027

उत्तर – C-10-24 जनवरी 2027

Current Affairs 3 November 2026 2026 UPSC SSC HSSC

भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त ने 30 अक्टूबर 2026 को जनगणना 2027 का कार्यक्रम घोषित किया, जिसके तहत स्व-गणना 10-24 जनवरी और घर-घर जाकर गणना 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगी। इस जनगणना की संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 निर्धारित की गई है तथा इसमे डिजिटल स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे प्राप्त आंकड़े सरकारी योजनाओं और समावेशी विकास की नीतियों के निर्माण में सहायक होंगे।

8. जेलीफिश किस संघ (Phylum) से संबंधित है?

A – मोलस्का

B – निडेरिया

C – आर्थोपोडा

D – एनेलिडा

उत्तर – B – निडेरिया

विश्व जेलीफिश दिवस प्रत्येक वर्ष 3 नवंबर को समुद्री जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र मे जेलीफिश के महत्त्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। जेलीफिश निडेरिया संघ के समुद्री अकशेरुकी जीव है, जिनके निडोसाइट्स शिकार पकड़ने एवं रक्षा करने में सहायक होते हैं। जेलीफिश समुद्री खाद्य शृंखला में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जबकि इनकी अत्यधिक वृद्धि को जेलीफिश ब्लूम कहा जाता है। इनसे प्राप्त ग्रीन फ्लोरोसेंट प्रोटीन (GFP) का उपयोग जैविक अनुसंधान में किया जाता है।

Current Affairs 3 November 2026 UPSC SSC HSSC  One Liner Question Answer

1. ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति’ की अध्यक्षता कौन करेगे?  सुरेश एन. पटेल

2. वर्ष 2026 मे केद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से कुल कितने कर्मियों को सम्मानित किया गया? 490 कर्मियों को

3. 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन बोर्ड में खेल समुदाय के प्रतिनिधि के रूप मे किन दो भारतीय हस्तियों को नामित किया गया है ? – साइना नेहवाल और राहुल द्रविड़

4. केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की शुरुआत कब की गई थी? 1 फरवरी 2024

5. जनगणना 2027 की निर्धारित संदर्भ तिथि क्या है? 1 मार्च 2027, रात्रि 12 बजे

6. विश्व जेलीफिश दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है ? – 3 नवंबर

7. IREDA के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) कौन नियुक्त हुए है?  जतिन कुमार नायक

8. भारतीय वायुसेना के अगले वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (VCAS) कौन नियुक्त हुए है?  एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया

9. IIFA अवॉर्ड्स 2026 मे सर्वाधिक 12 पुरस्कार किस फिल्म ने प्राप्त किए ? – धुरंधर

10. 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन भारत के किस शहर में प्रस्तावित है ? – अहमदाबाद, गुजरात

अगर आप इन सभी Current Affairs 3 November 2026 UPSC SSC HSSC की Complete PDF पढ़ना चाहते हैं और अपना Current Affairs Test देकर अपनी तैयारी को Check करना चाहते हैं, तो हमारी Yogi Learning Hub Application जरूर Download करें।


Yogi Learning Hub App पर आपको मिलेगा Current Affairs 3 November 2026 2026 UPSC SSC HSSC Full Current Affairs PDF, Practice Tests और Exam-Oriented Study Material, ताकि आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके।इसलिए अभी Yogi Learning Hub App Download करें, PDF पढ़ें, Test दें और अपनी तैयारी को Next Level पर ले जाएँ।
और अगर Article पसंद आया हो तो Like करें, Yogi Academy को  अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करें।अभ्यास करते रहिए ,पढ़ते रहिए और अपने उद्द्येश्य की प्राप्ति तक बढ़ते रहिए।

Current Affairs 11 Ocotber 2026 UPSC SSC HSSC ये आर्टिकल भी पढ़े – Click Here

Current Affairs 3 November 2026 UPSC SSC HSSC

Join WhatsApp

Join Now

Join Youtube

Join Now

Join Telegram

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment