Current Affairs 01 July 2026

Current Affairs 01 July 2026

सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए करंट अफेयर का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC, SSC, HSSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए Current Affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में होगी ।  जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम Current Affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम इन प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं –

Highlights :-

  • International Affairs
  • National Affairs
  • Banking Affairs
  • Awards Affairs
  • Defence Affairs
  • Sports Affairs
  • Sci-Tech Affairs
  1. हाल ही में उबर इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पद से किसने इस्तीफा दिया है?
    A – अंजू बॉबी जॉर्ज
    C – एसी सोजन
    B – शैल्ली सिंह
    D – ज्योति याराजी
    केरल की ऐसी सोजन ने राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 मे 6.88 मीटर की छलांग लगाकर 22 वर्ष पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अंजू बॉबी जॉर्ज का 6.83 मीटर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए भारतीय महिला एथलेटिक्स मे नया इतिहास रचा और 2026 एशियाई खेलों के लिए भारत की उम्मीदों को मजबूत किया।
  2. बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा किस टीम के विरुद्ध खेले गए टेस्ट मैच के बाद की ?
    A – ऑस्ट्रेलिया
    C- न्यूजीलैंड
    B – भारत
    D – दक्षिण अफ्रीका
    इंग्लैंड के कप्तान Ben Stokes ने लगभग 15 वर्ष के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद क्रिकेट और टेस्ट कप्तानी से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने 2019 विश्व कप फाइनल और हेडिग्ले एशेज की ऐतिहासिक पारियों सहित अपने ऑलराउंड प्रदर्शन और नेतृत्व से इंग्लैंड क्रिकेट को नई पहचान दिलाई।
  3. अशोक वासवानी किस बैंक के MD एवं CEO पद से 31 दिसंबर 2026 को पद छोदेगें ?
    A – एचडीएफसी बैंक
    C- कोटक महिंद्रा बैंक
    B- आईसीआईसीआई बैंक
    D – एक्सिस बैंक
    अशोक वासवानी 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद कोटक महिंदा बैंक के MD एवं CEO पद से इस्तीफा देंगे और दूसरे कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्ति नहीं लेगें। बैंक ने नए CEO की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए RBI की मंजूरी आवश्यक होगी।
  4. PM Family Care Tracker (PM-FCT) की पायलट परियोजना का शुभारंभ किसने किया ?
    A – जे.पी. नड्डा
    B – नरेदं मोदी
    C- अमित शाह
    D- अश्विनी वैष्णव
    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने गुजरात के गांधीनगर में PM Family Care Tracker (PM-FCT) की पायलट परियोजना शुरू की, जो गर्भवती महिलाओं, माताओं और 18 वर्ष तक के बच्चों को सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ सुनिश्चित करेगी। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म ABHA ID या जन्म पंजीकरण संख्या के आधार पर लाभार्थियों की स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा की निगरानी करते हुए लगभग 18 सरकारी योजनाओं को एकीकृत करेगा।
  5. OpenAI ने भारत का नया Managing Director (MD) किसे नियुक्त किया है?
    A – किरण मणि
    B – प्रभजीत सिंह
    C- सैम ऑल्टमैन
    D – सुंदर पिचाई
    Prabhjeet Singh को OpenAI ने भारत का Managing Director नियुक्त किया है और वे सितंबर 2026 से भारत में कंपनी की AI रणनीति एवं विस्तार का नेतृत्व करेंगे। पूर्व मे Uber के भारत एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष रहे प्रभजीत सिंह की नियुक्ति भारत को वैश्विक AI नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में मजबूत करेगी।
  6. ISRO ने SE2000 Semi-Cryogenic Engine के PHTA का सफल हॉट टेस्ट कहाँ किया ?
    A – श्रीहरिकोटा
    B – तिरुवनंतपुरम
    C – महेद्रगिरि, तमिलनाडु
    D – बेगलुरु
    Indian Space Research Organisation ने महेद्रगिरि स्थित IPRC मे SE2000 Semi-Cryogenic Engine के Power Head Test Article (PHTA) का आठवाँ सफल हॉट टेस्ट किया, जिसमे इंजन ने 175 टन अस्ट प्राप्त किया। यह इजन Liquid Oxygen (LOX) और ISROSENE का उपयोग करता है तथा भविष्य में भारत की उन्नत प्रक्षेपण क्षमता और भारी पेलोड मिशनों को सशक्त बनाएगा।
  7. Brachybacterium netaji नामक नई जीवाणु प्रजाति की खोज कहाँ से की गई है?
    A- गंगा नदी
    B- यमुना नदी
    C- हुगली नदी
    D – गोदावरी नदी
    वैज्ञानिकों ने पश्चिम बंगाल की हुगली नदी से Brachybacterium netaji नामक नई जीवाणु प्रजाति की खोज की है, जिसका नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में रखा गया है। यह जीवाणु विषैले औद्योगिक रसायनों का जैव अपघटन करने तथा भारी धातुओं को सहन करने में सक्षम है, जिससे यह जैव उपचार और प्रदूषण नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  8. भारत में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस किस महान व्यक्तित्व की स्मृति में मनाया जाता है?
    A – डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
    B- डॉ. बिधान चंद्र राय
    C- डॉ. हरगोविंद खुराना
    D- डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन
    भारत मे राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र राय की स्मृति में मनाया जाता है, जिनका जन्म और निधन दोनों इसी दिन हुआ था। यह दिवस डॉक्टरों के योगदान का सम्मान करने तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा नैतिकता और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

हिंदी और इंग्लिश भाषा में Current Affairs पढ़ने के लिए PDF डाउनलोड करे – क्लिक करे

Current Affairs 01 July 2026

अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन  ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।

Join WhatsApp

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Leave a Comment