सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए करंट अफेयर का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC, SSC, HSSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए Current Affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम Current Affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम इन प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं –
Highlights :-
- International Affairs
- National Affairs
- Banking Affairs
- Awards Affairs
- Defence Affairs
- Sports Affairs
- Sci-Tech Affairs
- हाल ही में लॉन्च किए गए एफसीआरए 2.0 पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A- विदेशी व्यापार बढ़ाना
B – FCRA प्रक्रिया का डिजिटलीकरण
C- पासपोर्ट जारी करना
D – बैंकिंग सुधार
एफसीआरए 2.0 पोर्टल विदेशी अंशदान (FCRA) से जुड़े पंजीकरण, नवीनीकरण तथा वार्षिक विवरणी की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए विकसित किया गया है। इसमे आधार प्रमाणीकरण, ई-साइन, OCR तथा AI जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। यह PAN, Aadhaar, NGO DARPAN और अन्य सरकारी डेटाबेस से एकीकृत है। इससे विदेशी अंशदान की निगरानी अधिक प्रभावी होगी तथा पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। - GAGAN प्रणाली किस प्रकार की नेविगेशन प्रणाली है?
A – मिसाइल प्रणाली
B – ड्रोन प्रणाली
C – रडार प्रणाली
D-SBAS प्रणाली
GAGAN (GPS Aided GEO Augmented Navigation) भारत की Satellite-Based Augmentation System (SBAS) है। इसे ISRO और AAI ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। इसका उद्देश्य GPS संकेतों की सटीकता, विश्वसनीयता तथा उपलब्धता को बढ़ाना है। हाल ही में भारत ने इसी प्रणाली के माध्यम से पहली बार जेट विमान की सैटेलाइट-निर्देशित लैंडिंग कराई। इससे पारपरिक Instrument Landing System (ILS) पर निर्भरता कम होगी और खराब मौसम में भी सुरक्षित लैडिंग संभव होगी। यह भारत की स्वदेशी विमानन तकनीक की बड़ी उपलब्धि है। - Al आधारित ग्रामीण आंतरिक लेखापरीक्षा पोर्टल किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया ?
A- ग्रामीण विकास मंत्रालय
B- वित्त मंत्रालय
C – कृषि मंत्रालय
D – पंचायती राज मंत्रालय
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने AI आधारित ग्रामीण आंतरिक लेखापरीक्षा पोर्टल लॉन्च किया है। यह भारत का पहला डिजिटल मंच है जो ग्रामीण विकास योजनाओं की आंतरिक लेखापरीक्षा को डेटा-आधारित बनाता है। इसमे Risk-Based तथा Compliance-Based Audit दोनों की सुविधा दी गई है। इसका विकास CCA कार्यालय तथा NIC के सहयोग से किया गया। यह पोर्टल रियल-टाइम मॉनिटरिंग, वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा। AI के माध्यम से जोखिमों की पहचान कर योजनाओं के बेहत्तर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। - रवि शंकर को भारतीय रिज़र्व बैंक में किस पद पर नियुक्त किया गया है?
A – डिप्टी गवर्नर
B – कार्यकारी निदेशक
C – मुख्य आर्थिक सलाहकार
D – निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक ने रवि शंकर को 1 जुलाई 2026 से कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। वे पहले DSIM विभाग में प्रभारी सलाहकार थे और अब भी उसी विभाग का नेतृत्व करेंगे। DSIM बैंकिंग एवं आर्थिक आँकड़ों के संग्रह और विश्लेषण का प्रमुख विभाग है। रवि शंकर को तीन दशक से अधिक का केंद्रीय बैंकिंग अनुभव प्राप्त है। उन्होंने बैंकिग सांख्यिकी, सरकारी प्रतिभूति बाजार, भुगतान प्रणाली और सार्वजनिक ऋण प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में कार्य किया है। उनकी नियुक्ति RBI की डेटा-आधारित नीति निर्माण क्षमता को और मजबूत करेगी। - भारत-जापान के पहले रक्षा सह-विकास समझौते का संबंध किससे है?
A – ब्रह्मोस
B – तेजस
C-UNICORN मास्ट
D – अग्नि-V
भारत और जापान ने अपने पहले रक्षा सह-विकास समझौते के तहत UNICORN (Unified Complex Radio Antenna) मास्ट के संयुक्त विकास पर सहमति बनाई है। यह प्रणाली आधुनिक युद्धपोतों की स्टील्थ क्षमता, सुरक्षित संचार तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली को बेहतर बनाती है। यह दोनों देशों के बीच रक्षा तकनीक, आत्मनिर्भरता तथा आपूर्ति श्रृंखला सहयोग को मजबूत करेगी। यह समझौता इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को भी नई दिशा देगा। - 1-2SEA परियोजना किससे संबंधित है?
A – गैस पाइपलाइन
B – पनडुब्बी फाइबर केबल
C – रेलवे कॉरिडोर
D – तेल पाइपलाइन
1-2SEA भारत, सिंगापुर और मलेशिया के बीच विकसित की जा रही एक पनडुब्बी फाइबर-ऑप्टिक केबल प्रणाली है। इसकी लंबाई लगभग 3,600 किमी होगी तथा यह मछलीपटनम और दक्षिण चेन्नई को सिंगापुर से जोड़ेगी। इससे डेटा ट्रांसमिशन की गति, सुरक्षा तथा क्लाउड सेवाओं की क्षमता में वृद्धि होगी। यह परियोजना AI, डेटा सेंटर और डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। इसका परिचालन 2029 तक शुरू होने की संभावना है। इसलिए विकल्प (B) सही उत्तर है। - विक्रम-1 मिशन किस कंपनी द्वारा विकसित किया गया है ?
A-ISRO
B-HAL
C-Skyroot Aerospace
D-DRDO
विक्रम-1 हैदराबाद स्थित्त Skyroot Aerospace द्वारा विकसित भारत का पहला निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान है। इसे छोटे उपग्रहों को Low Earth Orbit (LEO) में स्थापित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ‘आगमन’ मिशन के माध्यम से इसकी पहली कक्षीय उड़ान होगी। मिशन का उद्देश्य उड़ान प्रदर्शन का परीक्षण तथा भविष्य की तकनीकों का सत्यापन करना है। यह भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र और वाणिज्यिक प्रक्षेपण उद्योग को नई दिशा देगा।ur Goa - PinS (Point-in-Space) Instrument Approach Procedure मुख्यतः किसके लिए उपयोग की जाती है?
A – ड्रोन
C – लड़ाकू विमान
B – हेलीकॉप्टर
D – समुद्री जहाज
PinS (Point-in-Space) एक उपग्रह-आधारित हेलीकॉप्टर नेविगेशन प्रणाली है, जिसे उन हेलीपोटों के लिए विकसित किया गया है जहाँ पारंपरिक Instrument Landing System (ILS) उपलब्ध नहीं होता। यह GNSS आधारित तकनीक का उपयोग कर हेलीकॉप्टरों को सुरक्षित रूप से निर्धारित बिंदु तक पहुँचाती है। इसका उपयोग एयर एम्बुलेस, आपदा राहत, पर्यटन तथा दुर्गम क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर संचालन के लिए किया जाएगा। भारत ने पहली बार इसे उंडावल्ली हेलीपोर्ट के लिए मंजूरी दी है। यह आधुनिक Performance-Based Navigation प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
हिंदी और इंग्लिश भाषा में Current Affairs पढ़ने के लिए PDF डाउनलोड करे – क्लिक करे
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।












Total Users : 1651
Total views : 3394