Chapter 1 – Introduction to English Grammar

Chapter 1 – Introduction to English Grammar

Chapter 1 – Introduction to English Grammar

जब हम हिन्दी के किसी वाक्य का अनुवाद अंग्रेजी में करते हैं, तो अंग्रेजी में अनुवाद करने के उसके अपने नियम तो होते ही हैं, लेकिन अंग्रेजी में अनुवाद करने में सबसे बड़ी कठिनाई यह है कि ये नियम वाक्य के Sense पर आधारित होते हैं, वाक्य की बनावट (composition) पर नहीं.

इसलिए अंग्रेजी में अनुवाद करते समय वाक्य के Sense पर भी ध्यान देना चाहिए और तभी इन नियमों का प्रयोग किया जाय तो बेहतर होगा. इसी प्रकार जब हम अंग्रेजी बोलते हैं, तो वहाँ भी यही नियम लागू होता है और हम जिस अंदाज में बात करना चाहते हैं, उस अंदाज में ही वाक्य की English Composition होनी चाहिए और Rules भी. इसलिए अक्सर यह कहा जाता है कि Spoken English में सामान्यतया कुछ भी गलत नहीं होता, पर इतना अवश्य है कि यदि वाक्य की English Composition बदल जाय तो उस वाक्य के कहने का अंदाज व उसका अर्थ अवश्य बदल जायेगा.

जैसे-यदि हम इन तीन वाक्यों पर विचार करें.

1. What does he do?

2. What he does.

3. He does what.

यहाँ पहला वाक्य एक सीधा-साधा प्रश्नवाचक-वाक्य है जिसमें हम जानना चाहते हैं कि “वह क्या करता है ?”

दूसरे वाक्य में भी “वह क्या करता है ?” यही प्रश्न किया गया है, परन्तु यहाँ प्रश्नकर्त्ता, प्रश्न करते समय कुछ हद तक “वह क्या करता है” यह जानते हुए भी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए प्रश्न पूछ रहा है, अर्थात् प्रश्नकर्त्ता उसके बारे में कुछ सामान्य जानकारी रखता है और वह पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहता है.

तीसरे वाक्य का भी वही अर्थ है जो पहले व दूसरे वाक्य का है, परन्तु यह वाक्य यहाँ प्रदर्शित करता है कि आप क्रोध में हैं और इससे आगे भी कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन अचानक बीच में ही रुक जाते हैं.

साथ ही दूसरा व तीसरा वाक्य “वह जो कुछ भी करता है.” का रूप लिये हुए है और इस अर्थ में प्रश्नवाचक होते हुए भी सामान्य ही रहेगा.

इसी प्रकार वह कितना पानी पी लेगी

Hindi Composition

Verb + गी→ Future Tense

Sense → The ability of drinking water.

वह कितना पानी पी सकती है.

इसलिए English Composition, Sense पर आधारित होगी-

How much water can she drink?

इसी प्रकार मैं अंग्रेजी में बोलूँ. यह वाक्य हमारे सामने निम्न sense प्रस्तुत करता है:

1. मैं अंग्रेजी में बोल सकता हूँ । → (Showing the Capacity) I can speak in English.

2. क्या मैं अंग्रेजी में बोल सकता हूँ ?

⇒ (Showing the taking of a Permission) May I speak in English ?

3. क्या मुझे अंग्रेजी में बोलना होगा ? ⇒ (Showing the Anger) Will I have to speak in English ?

इसी प्रकार यदि कोई वाक्य भविष्य में होने वाले किसी कार्य की योजना को प्रकट करे, तो उसे हमेशा ‘Present Continuous’ (Auxiliary + ing form of Verb) में बनाना चाहिए न कि Future Indefinite में.

जैसे मैं अगली वर्ष अपनी परीक्षा दूँगा. (एक निर्णय) I am taking my Examination next year.

एक बात और Spoken English में हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आपका

Sentence छोटा और सरल शब्दों से युक्त हो. जहाँ तक हो सके कठिन शब्दों के प्रयोग

से बचना चाहिए, यदि आवश्यक हो तभी कठिन शब्दों का प्रयोग करें. अब हम वाक्य की उस सामान्य संरचना (General Composition) पर विचार करते हैं, जिसके अनुसार अंग्रेजी में वाक्य की रचना की जाती है.

General Composition

“Adverb + Comma + Subject + Auxiliary + Indefinite Frequency Adverb + Verb + Indirect object + Direct object + Manner + Place + Definite Frequency Adverb + Time”
यह आवश्यक नहीं है कि ये समस्त शब्द एक ही वाक्य में एक साथ आएं, यदि एक साथ आ भी जाएं तो उनकी English Composition यही होगी, लेकिन जैसा कि ऊपर बताया गया है कि अधिकतर वाक्य छोटे होते हैं या होने चाहिए इसलिए इस General Composition में से छोटे रूप में निम्नलिखित उपयोगी Compositions बनेगी:

(A) Adverb + Comma + Subject + Auxiliary + Verb + Object.

(B) Subject + Auxiliary + Indefinite Frequency Adverb + Verb + Object/Place/Time.

(C) Subject + Verb + Indirect object + Direct object.

(D) Subject + Verb + Direct object + to + Indirect object.

(E) Subject + Verb + Object + Manner.

(F) Subject + Verb + Object + Place + Time.

Note 1. जहाँ सिर्फ object लिखा गया है वहाँ उससे तात्पर्य है कि Indirect या Direct object में से कोई भी एक.

Note 2. हर Tense के नकारात्मक और प्रश्नवाचक वाक्यों की English Com-position एक जैसी ही रहती है.

यदि वाक्य नकारात्मक है तो-

Subject + Auxiliary + Not + Verb +

यदि वाक्य प्रश्नवाचक है तो-

1. जब वाक्य की शुरूआत ‘क्या’ शब्द से हो-

(a) Auxiliary + Sub. + Verb + Object.

(b) यदि वाक्य साथ में नकारात्मक भी है तो-

Auxiliary + Sub. + not + Verb + Object ‘क्या’ के लिए what का प्रयोग नहीं किया जाता है.

2. जब ‘क्या’ या अन्य कोई प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आये-

Interrogative word + Auxiliary + Sub. + Verb + Object +

3. अनभिज्ञता जाहिर करते हुए प्रश्न पूछना

A. Interrogative word + Sub. + Verb +

Or

B. ‘Interrogative word + Sub. + Auxiliary + Adjective/Noun’.

Examples-

1. What he does.

2. Why you do this.

3. Why I am a fool.

4. क्रोध जाहिर करते हुए प्रश्न पूछना-

Sub. + Verb + Interrogative word.

Examples-

1. He does what.

2. You love what.

नकारात्मक वाक्य की बेहतर अभिव्यक्ति के लिए

1. यदि नकारात्मक अभिव्यक्ति “कभी नहीं” या “कदापि नहीं” से करनी हो

तो-

(a) Sub. + Verb + never

Or

(b) Sub. + Verb + Object + never

Examples-

(i) मैं कभी भी व्याख्या नहीं करता.

I explain never.

(ii) तुम इसे कदापि नहीं कर सकते.

You can do this never.

2. यदि नकारात्मक वाक्य दो क्रियाओं के साथ हो तो-Sub + Main verb + not + to + Subordinate verb

जो Verb वाक्य के अन्त में आती है वह Main verb कहलाती है और जो Verb वाक्य के बीच में आती है वह Subordinate verb कहलाती है. Subordinate verb अक्सर “Verb + ना” या “Verb + ने” के रूप में होती है. e.g., मैं सुधरना भी नहीं चाहता.

I want not to improve. (प्रभावपूर्ण अभिव्यक्ति) I do not want to improve. (सामान्य अभिव्यक्ति)

जब एक वाक्य में दो verbs आयें तो,

Sub. + Main verb + to + Subordinate verb +

Examples-

अब, मैं हँसना चाहता हूँ. Now, I want to laugh.

जब दिये हुए वाक्य की Hindi Composition इस प्रकार हो-

“Verb + ने/ना + Preposition + Verb / Noun / Adjective”

Note : यहाँ जो Preposition दी होती है वह किसी Verb या Noun या Adjec-tive की Fix Preposition होती है जो उससे अलग नहीं की जा सकती है. इसलिए ऐसी अवस्था में हमेशा Subordinate verb की “Ing form” आती है और यदि वह Fix Preposition “To” हो, तो हमेशा Verb की Ist form ही आयेगी.

English Composition

(a) “Verb/Noun/Adjective + Preposition + Ing form of Subordi-nate verb”

Or

(b) “Verb/Noun/Adj. + To + Ist form of Subordinate verbs”.

Examples-

1. वह खाना बनाने में दक्ष है. दक्ष ⇒ “Expert in” She is expert in cooking.

2. वह खेलने का शौकीन है. शौकीन “Fond of” He is fond of playing.

3. हम शराब पीने के आदी हो जाते हैं. आदी होना “Addict to” We addict to drink.

4. आपको स्वयं में विश्वास करना चाहिए. विश्वास करना⇒ “Believe in” You must believe in you.

5. उसे मेरा विश्वास करना चाहिए. She must believe in me.

6. हम किसी की चिन्ता नहीं करते. चिन्ता करना “Care for” We care for nothing.

कुछ अन्य महत्वपूर्ण Compositions

1. Hindi Composition

“प्रश्नवाचक शब्द + क्रिया”

English Composition

“Interrogative word + To + Verb”

Examples-

क्या करे — What to do

कैसे रोये — How to weep

क्या खाये — What to eat?

क्या माँगे — What to ask?

Or

What to ask for (More effective)

कहाँ जायें — Where to go?

2. Hindi Composition

“प्रश्नवाचक शब्द + नहीं/न + क्रिया”

English Composition

“Interrogative word + Not + To + Verb”

Examples

1. क्या न करे. — What not to do.

2. क्या नहीं खाये. — What not to eat.

3. क्या करे, क्या न करे. – – What to do or what not to do.

(Note this step)

4. क्या बताये, क्या न बताये. — What to tell or What not to tell.

3. Hindi Composition

“प्रश्नवाचक शब्द ‘क्रिया ना’ सहायक क्रिया

English Composition

“Interrogative word + Auxiliary + to + be + 3rd form of the Verb

Examples-

1. क्या खाना था ? — What was to be eaten ?

2. क्या करना है ? — What is to be done?

3. कहाँ जाना है ? — Where is to be gone?

4. कहाँ जाना था ? — Where was to be gone?

5. कैसे खाना है ? — How is to be eaten ?

6. कैसे खाना था ? — How was to be eaten ?

4. Hindi Composition

“किसके लिए + Verb”

English Composition

“Verb + For + Whom/Which” For lives → ‘Whom’ is applied. For Non-lives→ ‘Which’ is applied.

Examples

1. किसके लिए माँगे ? — Ask for whom?

2. किसके लिए चुने ? — Choose for whom?

Or, Choose for which?

5. Hindi Composition

“किसे/किसको/Noun/Pronoun + Verb”

Or,

“किसे/किसको/Noun/Pronoun + ‘Verb + ना’ + सहायक क्रिया”

English Composition

“Who/which/Noun/Pronoun + Auxiliary + to + be + 3rd form of the verb.”

For lives → ‘Who’ is applied. For Non-lives→’Which’ is applied.

Examples-

1. किसे चुने ? या किसे चुनना है ?

Who is to be selected? ⇒ (For lives)

Or, Which is to be selected ?

⇒ (For Non-lives)

2. रीता को चुने.

Reeta is to be selected.

(More effective) Or, Choose Reeta. (Normal)

3. इसे दूर करना था.

It was to be avoided.

6. Hindi Composition

“कौनसा/कौनसी + Adjective/Noun + Verb”

Or

“कौनसा/कौनसी + Noun/Adjective + ‘Verb + ना’ सहायक क्रिया”

English Composition

“Which + Noun/Adjecitive + Auxiliary + to + be + 3rd form of the Verb”

Examples

1. कौनसा उपन्यास पढ़े ?

Which novel is to be read?

2. कौनसा खेल चुनना था ?

Which game was to be selected?

3. आपके लिए कौनसी प्रार्थना करें ?

Which prayer is to be made for you?

4. कौनसा रंग लिया जाये ?

Which colour is to be taken ?

7. Hindi Composition

“कब तक + क्रिया”

English Composition

“How long + to + Verb”

Examples-

1. कब तक पढ़े. How long to study.

2. कब तक चुप बैठे. How long to be silent.

8. Hindi Composition

“और + प्रश्नवाचक शब्द”

English Composition

“Interrogative word + Else”

Examples-

और क्या What else

और कौन Who else

और कैसे How else

और कहाँ Where else

और कहीं नहीं Nowhere else

9. Hindi Composition

“कितना/कितनी/इतना /इतनी + Adjective”

English Composition

“How + Adjective”

Examples-

कितना पुराना How old

इतनी दूर How far

कितना गहरा How deep

इतना ऊँचा How high

कितना (कैसा) सुन्दर How beautiful

10. Hindi Composition

“कितना + Material Noun / Adjective”

English Composition

“How much + Material Noun / Adjective”

Examples-

कितना पानी How much water.

कितना कड़वा How much bitter.

11. Hindi Composition

“कितने + Countable Noun”

English Composition

“How many + Countable Noun”

Examples-

कितने लड़के How many boys.

12. Hindi Composition

“कौनसा / कौनसी + Noun”

English Composition

“Which + Noun”

Examples-

कौनसा लड़का Which boy.

कौन सा खेल Which game.

13. Hindi Composition

(A) “जो + Noun” Or “Noun + जो”

English Composition

(i) “Noun + who” (For lives)

ii) “Noun + which” (For Non-lives)

(iii) “Noun + that” (For Both-lives/Non-lives)

Examples-

जो लड़का लड़का जो A boy who

पतंग जो The kite which

जो लड़की The girl that

(B)

जो (एकवचन) One who

जो (बहुवचन) Those who

14. Hindi Composition

“Noun + ही + Noun”

English Composition

“Nothing but + Noun”

Examples-

दूध ही दूध Nothing but milk.

किताब ही किताब Nothing but books.

घास ही घास Nothing but grass.

लड़के ही लड़के Nothing but boys.

15. Hindi Composition

“Noun + के/पर + Noun”

English Composition

“Noun + After + Noun”

Examples-

शहर के शहर दिन पर दिन City after city. Day after day.

16. Hindi Composition

“Noun + Noun”

English Composition

“Each and every + Noun”

Examples-

घर-घर Each and every home.

कदम-कदम Each and every step.

Also Check out this –Group D Haryana GK Practice Set 01

CHAPTER - 1 INTRODUCTION english grammar
Chapter 1 – Introduction to English Grammar

Join WhatsApp

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Latest Stories

Leave a Comment