Current Affairs 02 July 2026

Current Affairs 02 July 2026

सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए करंट अफेयर का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC, SSC, HSSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए Current Affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में होगी ।  जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम Current Affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम इन प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं –

Highlights :-

  • International Affairs
  • National Affairs
  • Banking Affairs
  • Awards Affairs
  • Defence Affairs
  • Sports Affairs
  • Sci-Tech Affairs
  1. ग्लोबल स्किल्स चैलेज (GSC) ऑस्ट्रेलिया 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते ?
    A-3
    C-5
    B-4
    D-6
    भारत ने ग्लोबल स्किल्स चैलेज (GSC) ऑस्ट्रेलिया 2026 में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 5 पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि स्किल इंडिया मिशन की सफलता को दर्शाती है और भारत की वैश्विक कौशल एवं रोजगार क्षमता को मजबूत करती है।
  2. एचडीएफसी बैंक ने अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त करने का निर्णय लिया है?
    A – शक्तिकांत दास
    B – राजीव कुमार
    C – अतानु चक्रवर्ती
    D-केकी मिस्त्री
    एचडीएफसी बैंक ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को तीन वर्ष के लिए अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया है, जो RBI और शेयरधारकों की मजूरी के अधीन है। 1984 बैच के IAS अधिकारी राजीव कुमार बैंकिंग सुधारों और सार्वजनिक प्रशासन के व्यापक अनुभव के साथ बैंक के कॉर्पोरेट गवर्नेस को मजबूत करेगे।
  3. आधार में पंजीकृत ईमेल को निः शुल्क अपडेट करने की सुविधा किस संस्था ने प्रदान की है?
    A-NPCI
    B-UIDAI
    C-RBI
    D-NIC
    1 जुलाई 2026 से आयकर रिटर्न, पासपोर्ट शुल्क और आधार सेवाओं से जुड़े नए नियम लागू हो गए है, जिनका उद्देश्य कर अनुपालन और नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है। UIDAI ने आधार ऐप के माध्यम से ईमेल अपडेट को 31 दिसंबर 2026 तक निःशुल्क कर दिया है, जबकि पासपोर्ट शुल्क मे लगभग 14 वर्षों बाद संशोधन किया गया है।
    Struggle and Achieve your Goa
  4. प्रोजेक्ट ब्रह्मक किस संगठन की प्रमुख परियोजना है?
    A – NHAI
    C-NHIDCL
    B-BRO
    D-CPWD
    सीमा सड़क संगठन (BRO) की प्रोजेक्ट बांक ने 16 वर्ष पूरे करते हुए अरुणाचल प्रदेश मे रणनीतिक सड़क एवं पुल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाया है। इस परिर्याजना ने भारत-चीन सीमा पर सैन्य क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास और कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया है।
  5. मई 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) कितने प्रतिशत बढ़ा ?
    A-4.50%
    C-5.10%
    B-4.90%
    D-5.50%
    राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार, मई 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 5.1% बढ़ा, जो पिछले पाँच महीनों की सबसे तेज वृद्धि है। नई IIP श्रृंखला मे आधार वर्ष 2022-23 अपनाया गया है तथा WPI के स्थान पर Output PPI को शामिल किया गया है।
  6. राजस्थान और हरियाणा ने किस परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
    A – केन-बेतवा परियोजना
    B – यमुना जल परियोजना
    C- सरदार सरोवर परियोजना
    D – परबती-कालीसिंध परियोजना
    राजस्थान और हरियाणा ने लगभग 30 वर्षों पुराने जल विवाद के समाधान हेतु यमुना जल परियोजना पर समझौता किया है, जिसके तहत पश्चिमी यमुना नहर का जल भूमिगत पाइपलाइनों के माध्यम से राजस्थान पहुंचाया जाएगा। यह परियोजना जल-संकटग्रस्त क्षेत्रों मे पेयजल उपलब्धता बढ़ाने, जल सुरक्षा, भूजल पुनर्भरण और सहकारी संघवाद को मजबूत करेगी।
  7. दिल्ली सरकार ईवी पॉलिसी 2.0 के तहत कितने सार्वजनिक चार्जिंग पॉइट विकसित करेगी ?
    A-20,000
    B-25,000
    C-30,000
    D-32,000
    दिल्ली सरकार की ईवी पॉलिसी 2.0 1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी, जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। नीति के तहत कर छूट, सब्सिडी, स्क्रैपेज प्रोत्साहन तथा 32,000 सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट विकसित कर हरित परिवहन को प्रोत्साहित किया जाएगा। Y
    Struggle and Achieve your Goa
  8. विश्व यूएफओ दिवस की लोकप्रियता किस घटना से जुड़ी मानी जाती है?
    A- अपोलो-11 मिशन
    B – चंद्रयान-3 मिशन
    C-1947 की रोसवेल घटना
    D – स्पुतनिक प्रक्षेपण
    विश्व यूएफओ दिवस प्रतिवर्ष 2 जुलाई को अज्ञात उड़न वस्तुओं (UFO/UAP) के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। NASA, AARO और ISRO जैसी संस्थाएँ वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर इन घटनाओं के अध्ययन को प्रोत्साहित करती है।

हिंदी और इंग्लिश भाषा में Current Affairs पढ़ने के लिए PDF डाउनलोड करे – क्लिक करे

अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन  ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।

Current Affairs 02 July 2026

Join WhatsApp

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Leave a Comment