सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए करंट अफेयर का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC, SSC, HSSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए Current Affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम Current Affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम इन प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं –
Highlights :-
- International Affairs
- National Affairs
- Banking Affairs
- Awards Affairs
- Defence Affairs
- Sports Affairs
- Sci-Tech Affairs
- केंद्र सरकार ने CBDT के अध्यक्ष के रूप में किसे पुनः नियुक्त किया है?
A – संजय मल्होत्रा
B – रवि अग्रवाल
C अजय भूषण पांडय
D – टी. वी. सोमनाथन
केंद्र सरकार ने 1988 वैच के IRS अधिकारी रवि अग्रवाल को CBDT का अध्यक्ष 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनः नियुक्त किया है, जिसे ACC ने मंजूरी दी है। CBDT वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन भारत का सर्वोच्च प्रत्त्यक्ष कर नीति-निर्धारण निकाय है, जो आयकर प्रशासन, कर सुधार, कर संग्रह और कर अनुपालन सुनिश्चित करता है। - भारतीय सेना के 31 वे थल सेना प्रमुख (COAS) के रूप में किसने कार्यभार ग्रहण किया है?
A जनरल उपेद्र द्विवेदी
B- जनरल अनिल चौहान
C जनरल धीरज सेठ
D- जनरल मनोज पांडे
1 जुलाई 2026 को जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के 31वे थल सेना प्रमुख (COAS) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया और सेना के आधुनिकीकरण हेतु “VIJAY Vision” प्रस्तुत किया। यह विज़न सतर्कता, नवाचार, संयुक्तता, आत्मनिर्भरता तथा सैनिका और पूर्व सैनिका के कल्याण पर आधारित है। - NSO के अनुसार वर्ष 2025 में भारत की बेराजगारी दर कितनी रही ?
A-2.80%
B-3.10%
C-3.80%
D-4.20%
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार वर्ष 2025 में भारत की बेरोजगारी दर घटकर 3.1% हो गई, जो पिछले आठ वर्षों का सबसे निचला स्तर है और SDG-8 के लक्ष्य की दिशा में प्रगति को दर्शाती है। हालांकि शहरी महिला बेरोजगारी घटकर 6.4% हुई है, फिर भी बिहार, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में यह अब भी एक प्रमुख चुनौती बनी हुई है। - पर्यटन मंत्रालय ने किस कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है?
A-Microsoft India
B- Google India Private Limited
C-Infosys Limited
D-Tata Consultancy Services
पर्यटन मंत्रालय ने Google India Private Limited के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए है, जिसके माध्यम से AI, डिजिटल प्रौद्योगिकी और डेटा विश्लेषण का उपयोग कर भारत के पर्यटन स्थलों की वैश्विक डिजिटल दृश्यता बढ़ाई जाएगी। यह पहल ‘Incredible India’ अभियान को सशक्त बनाते हुए भारत को आधुनिक, तकनीक सक्षम और विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। - VB-G RAM G अधिनियम के तहत गारंटीकृत मजदूरी रोजगार कितने दिनों का कर दिया गया है?
A-100 दिन
B-120 दिन
C-125 दिन
D – 150 दिन
VB-G RAM G अधिनियम, 2025 1 जुलाई 2026 से लागू हो गया है, जिसके तहत प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार के लिए गारंटीकृत मजदूरी रोजगार 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। यह अधिनियम ग्रामीण आजीविका, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण अवसंरचना को बढ़ावा देता है, जिसके लिए वर्ष 2026-27 में लगभग ₹95,692 करोड़ का अंतरिम आवंटन किया गया है। - प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच कितने द्विपक्षीय समझौतों पर सहमति बनी ?
A-12
B-15
C-10
D-21
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून 2026 की सेशेल्स यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच 19 द्विपक्षीय समझौतों पर सहमति बनी, जिससे रक्षा, समुद्री सुरक्षा, UPI, स्वास्थ्य, शिक्षा और अंतरिक्ष सहयोग को नई मजबूती मिली। इस यात्रा मे SAGAR विज़न के तहत हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, समुद्री सहयोग, Blue Economy और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। - इज़राइल और लेबनान के बीच हुए इस समझौते में किस देश ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई ?
A – फ्रांस
B – संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
C-रूस
D – यूनाइटेड किंगडम
26 जून 2026 को अमेरिका की मध्यस्थता में इज़राइल और लेबनान के बीच एक त्रिपक्षीय सुरक्षा एवं राजनीतिक ढांचा तैयार किया गया, जिसका उद्देश्य सीमा पर हिंसा कम करना और क्षेत्रीय शांति स्थापित करना है। इस समझौते में इज़राइली सेना की चरणबद्ध वापसी, लेबनानी सशस्त्र बलों की तैनाती, गैर-राज्य सशस्त्र समूहों के निरस्त्रीकरण तथा 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मानवीय सहायता का प्रावधान शामिल है - अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A- प्लास्टिक उत्पादन बढ़ाना
B – एकल-उपयोग प्लास्टिक बैग के उपयोग को कम करना
C प्लास्टिक उद्योग को बढ़ावा देना
D – केवल प्लास्टिक का पुनर्चक्रण करना
अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस प्रतिवर्ष 3 जुलाई को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को कम कर पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देना है। भारत ने 1 जुलाई 2022 से चयनित एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू किया है तथा Plastic Waste Management Rules, 2016, EPR और Mission LiFE के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के प्रयास किए है।
हिंदी और इंग्लिश भाषा में Current Affairs पढ़ने के लिए PDF डाउनलोड करे – क्लिक करे
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।













Total Users : 1599
Total views : 3311