Lesson – 1 Hindi Bhasha MCQ

अध्याय - 1 हिंदी भाषा MCQ

1. आकृति या रूप के आधार पर हिन्दी किस प्रकार की भाषा है?

(a) वियोगात्मक

(b) संश्लेषणात्मक

(c) रचनात्मक

(d) चित्रात्मक

2. भारत की निम्नांकित भाषाओं में प्राचीन भाषा कौन-सी है?

(a) पंजाबी

(b) संस्कृत

(c) उर्दू

(d) हिन्दी

3. निम्नलिखित भाषा परिवारों में भारत में सबसे बड़ा परिवार कौन-सा है?

(a) चीनी-तिब्बती

(b) आस्ट्रिक

(c) भारोपीय

 (d) द्रविड़

4. हिन्दी किस भाषा परिवार की भाषा है?

(a) द्रविड़

(b) चीनी तिब्बती

(c) आस्ट्रिक

(d) भारोपीय

5. भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा कौन-सी है?

(a) उर्दू

(b) राजस्थानी

(c) संस्कृत

(d) हिन्दी

6. हिन्दी भाषा का जन्म किस भाषा से माना जाता है?

(a) संस्कृत

(b) पालि

(c) अपभ्रंश

(d) वैदिक संस्कृत

7. निम्नलिखित में से कौन-सी आर्य भाषा नहीं है?

(a) मराठी

(b) उर्दू

(c) पंजाबी

(d) असमिया

8. इनमें से कौन-सी मध्यकालीन भारतीय आर्य भाषा है?

(a) प्राकृत

(b) संस्कृत

(c) गुजराती

(d) हिन्दी

9. निम्नलिखित में से कौन-सी प्राचीन भारतीय आर्य भाषा है?

(a) छांदस्

(b) पालि

(c) अवहट्ट

(d) हिन्दी

10. भगवान बुद्ध के उपदेश किस भाषा में लिखित हैं?

(a) संस्कृत

(b) पालि

(c) हिन्दी

(d) पंजाबी

11. भगवान महावीर के उपदेश किस भाषा में लिखित हैं?

(a) प्राकृत

(b) संस्कृत

(c) हिन्दी

(d) तिब्बती

12. भाषा किसका साधन है?

(a) बोलने

(b) लिखने

(c) अभिव्यक्ति

(d) अध्ययन

13. खड़ी बोली का विकास कब हुआ?

(a) आधुनिककाल में

(b) मध्य युग में

(c) आदिकाल में

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तरमाला

1.(A)    2.(B)    3.(C)    4.(D)    5.(D)    6.(C)   7.(B)    8.(A)    9.(A)    10.(B)    11.(A)    12.(C)    13.(A)

Join WhatsApp

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Leave a Comment