सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए करंट अफेयर का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC, SSC, HSSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए Current Affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम Current Affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम इन प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं –
Highlights :-
- International Affairs
- National Affairs
- Banking Affairs
- Awards Affairs
- Defence Affairs
- Sports Affairs
- Sci-Tech Affairs
- जुलाई 2026 मे भारत की खुदरा मुद्रास्फीति कितनी रही ?

A – 4.38%
B – 4.45%
C – 5.52%
D – 3.96%
MOSPI के अनुसार भारत की खुदरा मुद्रास्फीति जून 2026 के 4.38% से बढ़कर जुलाई मे 4.45% हो गई, जिसका प्रमुख कारण खाद्य मुद्रास्फीति का बढ़कर 5.52% होना रहा। ग्रामीण मुद्रास्फीति 4.84% और शहरी 3.96% रही, जबकि राज्यों मे तेलंगाना 6.32% के साथ सबसे अधिक और दिल्ली 2.68% के साथ सबसे कम रही। - वित्त वर्ष 2026-27 मे इस योजना के लिए कितने बजट का प्रावधान किया गया है ?

A – ₹40 करोड़
B – ₹50 करोड़
C – ₹60 करोड़
D – ₹75 करोड़
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने 6 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना को मंजूरी दी, जिसके लिए FY 2026-27 मे ₹60 करोड़ का प्रावधान और 2,28,350 पशुधन को बीमा सुरक्षा देने का लक्ष्य रखा गया है। योजना मे प्रीमियम का 85% राज्य सरकार और 15% लाभार्थी वहन करेगा तथा यह सभी 75 जिलों मे लागू होगी, विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों, भूमिहीन पशुपालकों और डेयरी संचालकों को सुरक्षा प्रदान करेगी।
- Barclays Private Clients-Hurun India 2026 के अनुसार शीर्ष 300 पारिवारिक व्यवसायों का संयुक्त मूल्यांकन कितना है ?

A – ₹118 लाख करोड़
B – ₹128 लाख करोड़
C – ₹138 लाख करोड़
D – ₹148 लाख करोड़
Barclays Private Clients-Hurun India 2026 के अनुसार, भारत के शीर्ष 300 पारिवारिक व्यवसायों का संयुक्त मूल्यांकन ₹138 लाख करोड़ हो गया है, जो 2024 की तुलना में 27.5% अधिक है और अंबानी परिवार ₹25,82,800 करोड़ के साथ शीर्ष पर रहा। ये व्यवसाय पूंजी निर्माण, रोजगार, निवेश, निर्यात और नवाचार मे महत्वपूर्ण योगदान देते है, जबकि रिपोर्ट ने succession planning, professional management और corporate governance की आवश्यकता पर जोर दिया है। - विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को कितने सदस्यीय JPC के पास भेजा गया है ?

A – 21 सदस्यीय
B – 25 सदस्यीय
C – 31 सदस्यीय
D – 35 सदस्यीय
विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को 31 सदस्यीय JPC के पास भेजा गया है, जिसका उद्देश्य FCRA, 2010 के तहत विदेशी अंशदान प्राप्त करने वाले संगठनों के नियमन, परिसंपत्ति प्रबंधन और जवाबदेही को मजबूत करना है। विधेयक मे Designated Authority का प्रावधान है, जबकि विपक्ष ने NGOs और अल्पसंख्यक संस्थाओं पर संभावित प्रभाव को लेकर चिंता जताई है तथा JPC विस्तृत जांच और हितधारक परामर्श करेगी।
- अगस्त 2026 मे कोलंबिया मे आए भूकंप की तीव्रता कितनी थी ?

A – 6.4
B-7.0
C-7.4
D-8.1
अगस्त 2026 मे कोलंबिया के पश्चिमी क्षेत्र मे 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केद्रं चोको विभाग के सैन जोस डेल पालमार के आसपास और गहराई लगभग 107 किमी थी। कोलंबिया की भूकंपीय संवेदनशीलता नाज़का, दक्षिण अमेरिकी और कैरेबियन प्लेटों की परस्पर क्रिया, सबडक्शन, एंडीज पर्वतमाला तथा प्रशांत Ring of Fire से जुड़ी है। - प्रस्तावित राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग (NTC) मे कितने सदस्य होंगे ?

A-3
B-4
C-5
D-7
न्यायाधिकरण सुधार विधेयक, 2026 को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिली है, जिसमे न्यायाधिकरणों की नियुक्ति, प्रशासन और सेवा शर्तों मे एकरूपता के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग (NTC) की स्थापना का प्रावधान है। NTC नियुक्तियों की सिफारिश और निगरानी करेगा, जबकि केद्रं सरकार को चयन समिति की सिफारिश के तीन महीने के भीतर नियुक्ति करनी होगी; विधेयक के तहत 16 प्रमुख न्यायाधिकरणों को शामिल किया गया है।
- RBI के 101वे SPF के अनुसार FY27 मे भारत की वास्तविक GDP वृद्धि कितनी रहने का अनुमान है ?

A – 6.2%
B-6.4%
C – 6.6%
D – 6.8%
RBI के 101वे SPF के अनुसार FY27 में भारत की GDP वृद्धि 6.6% और CPI मुद्रास्फीति 5% रहने का अनुमान है, जबकि FY28 मे 7% वृद्धि और 4.5% मुद्रास्फीति का अनुमान संभावित Goldilocks Economy का संकेत देता है। FY27 मे माल निर्यात वृद्धि 7%, आयात वृद्धि 9.9% और CAD 1.4% GDP रहने का अनुमान है; RBI का GDP अनुमान 6.7% और IMF का 6.4% है। - स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप मे 15 अगस्त 1947 को लाल किले से राष्ट्र को किसने संबोधित किया ?

A – महात्मा गांधी
B – सरदार वल्लभभाई पटेल
C – जवाहरलाल नेहरू
D – डॉ. राजेद्र प्रसाद
भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ और यह स्वतंत्रता लंबे राष्ट्रीय आंदोलन, जन संघर्षों तथा गांधीवादी सत्याग्रह की महत्वपूर्ण भूमिका का परिणाम थी। स्वतंत्रता के साथ विभाजन और विस्थापन की चुनौती आई, जबकि स्वतंत्रता के बाद रियासतों का एकीकरण और राष्ट्र-निर्माण हुआ तथा 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ भारत गणराज्य बना।
One Liner
- अगस्त 2026 में कोलंबिया में आए शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता कितनी थी? – 7.4 तीव्रता
- RBI के 101वे Survey of Professional Forecasters के अनुसार FY27 में भारत की वास्तविक GDP वृद्धि का अनुमान कितना है? – 6.6%
- जुलाई 2026 में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति (CPI) कितनी रही? 4.45%
- भारत प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को किस राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है? स्वतंत्रता दिवस
- Barclays Private Clients-Hurun India 2026 के अनुसार भारत के शीर्ष 300 पारिवारिक व्यवसायों का संयुक्त मूल्यांकन कितना है? ₹138 लाख करोड़
- 6. विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को कितने सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास
- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना 2026 में बीमा प्रीमियम का कितना प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी? – 85%
- न्यायाधिकरण सुधार विधेयक, 2026 में प्रस्तावित राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग (NTC) मे कितने सदस्य होंगे? -5 सदस्य
- Hurun India 2026 की सबसे मूल्यवान पारिवारिक व्यवसाय सूची में कौन-सा परिवार प्रथम स्थान पर रहा? -अंबानी परिवार
- RBI के SPF के अनुसार FY28 में भारत की GDP वृद्धि और CPI मुद्रास्फीति क्रमशः कितनी रहने का अनुमान है? 7% GDP वृद्धि और 4.5% CPI मुद्रास्फीति
हिंदी और इंग्लिश भाषा में Current Affairs पढ़ने के लिए PDF डाउनलोड करे – क्लिक करे
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।
|
Bihar STET apply Online Form 2026- Click Here HSSC Group D GK/GS Practice Set 02 – Click Here HR Group D GK/GS Practice Set 01 – Click Here |














Total Users : 2208
Total views : 4788