Group D Hindi Practice Set 01

Group D Hindi Practice Set 01

Group D Hindi Practice Set 01

HSSC Group D Hindi Class 2026  CET Mains & Haryana Police Hindi

सभी पाठकों को नमस्कार; योगी अकादमी में आपका स्वागत है।कम्पटीशन के लिए हिंदी व्याकरण का बड़ा योगदान है। यह समूह हिंदी अभ्यास सेट से जुड़ी सामग्री है। यह Group D Hindi Practice Set 01 HSSC Group D Hindi Class 2026 CET Mains & Haryana Police Hindi CET Mains & Haryana Police Hindi के लिए उपयोगी है। आज हम हिंदी व्याकरण के प्रश्नों की तैयारी करेंगे और अंत में PDF मिलेगा। तो चलिए प्रश्नों को देखते हैं और तैयारी शुरू करते हैं।

1. ‘क्ष’ वर्ण किसके योग से बना है?

(A) क् + च

(B) क् + छ

(C) क् + ष

(D) क् + श

उत्तर – (C) क् + ष

HSSC CET Group 56 (07 August 2023) — Group D Hindi Practice Set 01 HSSC.

2. ‘महोत्सव’ का सही संधि-विच्छेद क्या होगा?

(A) महो + उत्सव

(B) महा + उत्सव

(C) मह + उत्सव

(D) माहा + उत्सव

उत्तर – (B) महा + उत्सव

HSSC Clerk Exam (22 September 2019, Shift 1)

3. ‘वागीश’ शब्द का सही संधि-विच्छेद चुनिए।

 (A) वाग् + ईश

(B) वाक +ईश

(C)वाक् + ईश

(D) वाच + ईश

उत्तर – (C)वाक् + ईश

Haryana Police Constable (01 November 2021, Shift 2)

4. ‘निष्कपट’ शब्द में कौन सी संधि है?

(A) स्वर संधि

(B) व्यंजन संधि

(C) विसर्ग संधि

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर –  (C) विसर्ग संधि

HSSC Group D (21 October 2023, Shift 2)

5. ‘चौराहा’ शब्द में कौन-सा समास है?

(A) अव्ययीभाव

(B) द्विगु समास

 (C) तत्पुरुष

(D) बहुव्रीहि

उत्तर –   (B) द्विगु समास

HSSC CET Mains Group 57 (06 August 2023)

6. ‘लंबोदर’ में कौन सा समास विग्रह सही है?

(A) लंबा है उदर जिसका (गणेश)

(B) लंबे पेट वाला

(C) उदर है लंबा जो

(D) लंबा और उदर

उत्तर –  (A) लंबा है उदर जिसका (गणेश)

HSSC Group D (11 November 2018, Shift 1)

7. ‘अत्याचार’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?

(A) अ

 (B) अत

 (C) अति

(D) अत्य

उत्तर – (C) अति

Haryana Police SI Exam (26 September 2021)

8. ‘घबराहट’ शब्द में कौन सा प्रत्यय प्रयुक्त है?

(A) हट

(B) आहट

(C) राहट

(D) ट

उत्तर –  (B) आहट

HSSC Group D (22 October 2023, Shift 1)

9. निम्नलिखित में से ‘अग्नि’ का तद्भव रूप क्या होगा?

(A) आगि

(B) आग

(C) अगिन

(D) अंचल

उत्तर –   (B) आग

HSSC CET Pre Exam (05 November 2022, Shift 1)

10. ‘कूपन’ शब्द किस भाषा का है?

(A) फ्रेंच

(B) अंग्रेज़ी

(C) पुर्तगाली

(D) अरबी

उत्तर –  (A) फ्रेंच

HSSC Taxation Inspector (2018)

11. ‘बुढ़ापा’ शब्द में कौन सी संज्ञा है?

(A) जातिवाचक

 (B) व्यक्तिवाचक

(C) भाववाचक

(D) समूहवाचक

उत्तर –  (C) भाववाचक

HSSC Group D (21 October 2023, Shift 1)

12. ‘शायद कमरे में कोई छिपा है’ – इस वाक्य में ‘कोई’ किस प्रकार का सर्वनाम है?

(A) निश्चयवाचक

 (B) अनिश्चयवाचक

 (C) निजवाचक

(D) संबंधवाचक

उत्तर –   (B) अनिश्चयवाचक

HSSC Clerk (23 September 2019, Shift 2)

13. ‘यह गाय बहुत दूध देती है’ – वाक्य में बहुत’ किस प्रकार का विशेषण है?

 (A) गुणवाचक

(B) संख्यावाचक

(C) परिमाणवाचक

(D) सार्वनामिक

उत्तर –  (C) परिमाणवाचक

Haryana Police Constable (31 October 2021, Shift 3)

14. ‘अध्यापक छात्र से पाठ पढ़वाता है’ – इस वाक्य में क्रिया का कौन सा रूप है?

(A) नामधातु क्रिया

(B) प्रेरणार्थक क्रिया

 (C) संयुक्त क्रिया

(D) पूर्वकालिक क्रिया

उत्तर –   (B) प्रेरणार्थक क्रिया

HSSC Group D (22 October 2023, Shift 2)

15. ‘कवि’ का सही स्त्रीलिंग शब्द क्या होगा?

(A) कवियत्री

(B) कवयित्री

(C) कवीयित्री

(D) कवित्री

उत्तर –    (B) कवयित्री

HSSC CET Group 56 (07 August 2023)

16. ‘चिड़िया’ शब्द का बहुवचन रूप क्या होगा?

(A) चिड़ियाएँ

(B) चिड़ियों

(C) चिड़ियाँ

(D) चिड़ियाओ

उत्तर – (C) चिड़ियाँ

HSSC Group D (10 November 2018, Shift 2)

17. ‘पेड़ से पत्ता गिरा’ – इस वाक्य में कौन-सा कारक है?

(A) करण कारक

(B) अपादान कारक

(C) संप्रदान कारक

(D) कर्म कारक

उत्तर –  (B) अपादान कारक

Haryana Police SI (26 September 2021)

18. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘कमल’ का पर्यायवाची नहीं है?

(A) जलज

(B) पंकज

(C) वारिद

(D) राजीव

उत्तर –  (C) वारिद

HSSC Group D (21 October 2023, Shift 2)

19. ‘जो सब कुछ जानता हो’ के लिए एक शब्दू क्या होगा?

(A) अल्पज्ञ

 (B) सर्वज्ञ

(C) बहुज्ञ

(D) अज्ञ

उत्तर –   (B) सर्वज्ञ

HSSC Group D (22 October 2023, Shift 1)

20. ‘अंगूठा दिखाना’ मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

(A) चिढ़ाना

(B) इनकार करना (वक्त पर मना करना)

(C) अंगूठे से चोट मारना

(D) मदद करना

उत्तर – (B) इनकार करना (वक्त पर मना करना)

Haryana Police Constable (01 November 2021, Shift 1)

21. ‘काला अक्षर भैंस बराबर’ लोकोक्ति का सही अर्थ चुनिए।

(A) बिल्कुल अनपढ़ होना

(B) भैंस का रंग काला होना

(C) लिखावट खराब होना

(D) बहुत विद्वान होना

उत्तर –  (A) बिल्कुल अनपढ़ होना

HSSC Group D (11 November 2018, Shift 2)

23. ‘तरनि तनूजा तट तुमाल तुरुवर बहु छाए’ – में कौन सा अलंकार है?

 (A) यमक अलंकार

(B) उपमा अलंकार

(C) अनुप्रास अलंकार

(D) रूपक अलंकार

उत्तर –  (C) अनुप्रास अलंकार

HSSC Clerk (22 September 2019, Shift 2)

24. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए:

(A) अंतर्ध्यान

(B) अंतर्धान

(C) अन्तरध्यान

(D) अन्तर्ध्यान

उत्तर –   (B) अंतर्धान

HSSC CET Mains (07 August 2023)

Group D Hindi Practice Set 01 पढ़ने के लिए PDF डाउनलोड करे – क्लिक करे

अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन  ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।

Group D Hindi Practice Set 01

Join WhatsApp

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Leave a Comment