Current Affairs 08 June 2026

Current Affairs 08 June 2026

सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए करंट अफेयर का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC, SSC, HSSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए Current Affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में होगी ।  जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम Current Affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम इन प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं –

Highlights :-

  • International Affairs
  • National Affairs
  • Banking Affairs
  • Awards Affairs
  • Defence Affairs
  • Sports Affairs
  • Sci-Tech Affairs
  1. विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026: योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल बनाने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम
    4 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य योगासन को वैश्विक स्तर पर एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में स्थापित करना है। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक कूटनीति और सॉफ्ट पावर को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं। चैंपियनशिप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से पूर्व आयोजित की गई है, जबकि इस वर्ष योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में होगा।
  2. नीलकंठ मिश्रा बने विश्व बैकं में भारत के नए कार्यकारी निदेशक : वैश्विक आर्थिक मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका
    भारत सरकार ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा को विश्व बैंक में भारत का अगला कार्यकारी निर्देशक नियुक्त किया है, जिनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। वे विश्व बैंक में भारत के साथ बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका वाले दक्षिण एशियाई निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। नीलकंठ मिश्रा को आर्थिक नीति, वित्तीय बाजार, सार्वजनिक नीति और वैश्विक आर्थिक विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त है। इससे पहले वे Axis Bank, Axis Capital, EAC-PM, UIDAI, TRAI और Credit Suisse जैसी प्रमुख संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके है।
  3. MY Bharat ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: डिजिटल युवा सहभागिता और विकसित भारत@ 2047 की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि
    भारत सरकार के MY Bharat (मेरा युवा भारत) प्लेटफॉर्म ने एक सप्ताह में ऑनलाइन क्विज़ पूरा करने वाले सर्वाधिक उपयोगकर्ताओं के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह उपलब्धि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) क्विज़ के माध्यम से हासिल हुई, जिसमें 3,90,812 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक क्विज़ पूरी की। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत @ 2047 के विजन, नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।
  4. जम्मू-कश्मीर बैंक को फिनाकल इनोवेशन अवार्ड 2026 में स्वर्ण पुरस्कार : बैंकिंग क्षेत्र मे AI और डेटा एनालिटिक्स का बढ़ता प्रभाव
    जम्मू-कश्मीर बैंक को फिनाकल इनोवेशन अवार्डस 2026 में डेटा इनसाइट्स एवं एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म श्रेणी में स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बैंक ने AI, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स आधारित तकनीकों का उपयोग कर ग्राहक सेवा, जाखिम प्रबंधन और निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया है। यह उपलब्धि भारत में डिजिटल बैंकिंग और तकनीक-आधारित वित्तीय नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
  5. RBI MPC जून 2026: रेपो दर 5.25% पर बरकरार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच संतुलित मौद्रिक नीति का संकेत
    भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने जून 2026 की बैठक में रेपो दर को 5.25% पर यथावत रखने का निर्णय लिया तथा तटस्थ (Neutral) नीतिगत रुख बनाए रखा। RBI ने वैश्विक अनिश्चितताओं, कच्चे तेल की बढ़ती कीमता और आपूर्ति श्रृंखला संबंधी जोखिमों के कारण “वेट एंड वॉच” रणनीति अपनाई है।
  6. केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर 6.6% रहने का अनुमान लगाया है। वही CPI आधारित मुद्रास्फीति का अनुमान 5.1% रखा गया है, जिसमें खाद्य और ऊर्जा कीमतों को प्रमुख जोखिम माना गया है।
  7. पश्चिम बंगाल विधानसभा ने अपनाया NeVA प्लेटफॉर्म: भारत की डिजिटल विधायिका की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
    पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 4 जून 2026 को राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NOVA) के कार्यान्वयन हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिससे वह इस पहल से जुड़ने वाला देश का 33वाँ विधानसभा राज्य बन गया। NOVA का उद्देश्य संसद और राज्य विधानसभाओं की कार्यप्रणाली को डिजिटल, पेपरलेस और पारदर्शी बनाना है। यह परियोजना डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ई-गवर्नस, प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही को बढ़ावा देती है।
  8. FSSAI का नया वीगन लोगो भारत में पारदर्शी खाद्य लेबलिंग और उपभोक्ता अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने वीगन खाद्य उत्पादों के लिए एक मानकीकृत वीगन लोगो अधिसूचित किया है, जो 1 जुलाई 2027 से अनिवार्य रूप से लागू होगा। यह लोगो उपभोक्ताओं को प्रमाणित वीगन उत्पादों की स्पष्ट और विश्वसनीय पहचान प्रदान करेगा तथा भ्रामक दावी और गलत लेबलिंग को कम करेगा। करेगा। वीगन खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की पशु-आधारित सामग्री, जैसे दूध, घी, मक्खन, पनीर या शहद शामिल नहीं होते
  9. विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस (World Brain Tumour Day): जागरूकता, शीघ्र निदान और बेहतर उपचार की वैश्विक पहल
    विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस प्रत्येक वर्ष 8 जून को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शीघ्र निदान को प्रोत्साहित करना है। ग्रेन ट्यूमर मस्तिष्क की कोशिकाओं की असामान्य वृ‌द्धि है, जो सौम्य (Benign) या घातक (Malignant) हो सकता है। इसके प्रमुख लक्षणों में लगातार सिरदर्द, दृष्टि समस्याएं, स्मृति हानि और दौरे शामिल है, जिनकी समय पर पहचान उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

06 जून 2026 की करंट अफेयर्स यहाँ से पढ़े – क्लिक करें

हिंदी और इंग्लिश भाषा में Current Affairs पढ़ने के लिए PDF डाउनलोड करे – क्लिक करे

  1. प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन कहाँ किया गया ?
    A – नई दिल्ली
    B – कोलकाता
    C- अहमदाबाद
    D – मुंबई
    4 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य योगासन को वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप मे स्थापित करना है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है तथा इसका मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित होगा।
  2. नीलकंठ मिश्रा को किस अंतरराष्ट्रीय संस्था में भारत का अगला कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है ?
    A-IMF
    B-WTO
    C- विश्व बैंक
    D-ADB
    भारत सरकार ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा को विश्व बैंक में भारत का अगला कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है, जहाँ वे भारत सहित दक्षिण एशियाई निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। आर्थिक नीति, वित्तीय बाजार और सार्वजनिक नीति में उनके व्यापक अनुभव से वैश्विक वित्तीय संस्थानों में भारत की भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है।
  3. MY Bharat प्लेटफॉर्म ने किस उपलब्धि के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया ?
    A – सबसे बड़ा युवा सम्मेलन
    B – सबसे अधिक ऑनलाइन पंजीकरण
    C – एक सप्ताह में ऑनलाइन क्विज़ पूरा करने वाले सर्वाधिक उपयोगकर्ता
    D – सबसे बड़ा डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम
    MY Bharat (मेरा युवा भारत) प्लेटफॉर्म ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) क्विज़ के माध्यम से एक सप्ताह में ऑनलाइन क्विज़ पूरा करने वाले सर्वाधिक उपयोगकर्ताओं के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं का विकसित भारत @ 2047 के विजन, नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण से जाड़ना है। Achieve your Goa
  4. जम्मू-कश्मीर बैंक को फिनाकल इनोवेशन अवाईस 2026 में कौन-सा पुरस्कार प्राप्त हुआ ?
    A – रजत पुरस्कार
    B – कांस्य पुरस्कार
    C – स्वर्ण पुरस्कार
    D – प्लेटिनम पुरस्कार
    जम्मू-कश्मीर बैंक को फिनाकल इनोवेशन अवाईस 2026 में डेटा इनसाइट्स एवं एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म श्रेणी में स्वर्ण पुरस्कार प्रदान किया गया। बैंक ने AI, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से डिजिटल बैंकिंग एवं ग्राहक सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार किया है।
  5. जून 2026 की MPC बैठक में RBI ने रेपो दर कितनी रखी ?
    A-5.00%
    B-5.25%
    C-5.50%
    D-5.75%
    भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने जून 2026 की बैठक में रेपो दर को 5.25% पर अपरिवर्तित रखते हुए तटस्थ नीतिगत रुख बनाए रखा। RBI ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए GDP वृद्धि दर 6.6% और CPI मुद्रास्फीति 5.1% रहने का अनुमान लगाया है।
  6. NeVA पहल से जुड़ने वाला 33वाँ विधानसभा राज्य कौन बना है ?
    A – बिहार
    B – पश्चिम बंगाल
    C – ओडिशा
    D – झारखंड
    पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NOVA) को लागू करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और इस पहल से जुड़ने वाला देश का 33वाँ विधानसभा राज्य बन गया। NeVA का उद्देश्य विधायी कार्यप्रणाली को डिजिटल, पेपरलेस, पारदर्शी और अधिक कुशल बनाकर ई-गवर्नेस को बढ़ावा देना है।
  7. वीगन खाद्य उत्पादों के लिए मानकीकृत वीगन लोगो किस संस्था ने अधिसूचित किया है?
    A-BIS
    B-FCI
    C-FSSAI
    D – NITI Aayog
    FSSAI ने वीगन खाद्य उत्पादों के लिए एक मानकीकृत वीगन लोगो अधिसूचित किया है, जिसे 1 जुलाई 2027 से सभी प्रमाणित वीगन उत्पादों पर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। यह पहल उपभोक्ताओं को सही जानकारी प्रदान करने, खाद्य लेबलिंग में पारदर्शिता बढ़ाने और सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
    Struggle and Achieve your Goa
  8. बेन ट्यूमर का कौन-सा प्रकार कंसंरयुक्त और अधिक खतरनाक माना जाता है?
    A – Benign
    B- Malignant
    C – Chronic
    D – Acute
    विश्व ग्रेन ट्यूमर दिवस प्रत्येक वर्ष 8 जून को ग्रेन ट्यूमर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शीघ निदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, AI और अनुसंधान की सहायता से ग्रेन ट्यूमर के निदान एवं उपचार को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन  ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।

Current Affairs 08 June 2026

Join WhatsApp

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Leave a Comment