सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए करंट अफेयर का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC, SSC, HSSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए Current Affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम Current Affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम इन प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं –
Highlights :-
- International Affairs
- National Affairs
- Banking Affairs
- Awards Affairs
- Defence Affairs
- Sports Affairs
- Sci-Tech Affairs
- भारत-सऊदी संबंधों को नई मजबूती वरिष्ठ राजनयिक विपुल बने सऊदी अरब में भारत के नए राजदूत
भारत सरकार ने 1998 बैच के IFS अधिकारी विपुल को सऊदी अरब में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है, जो वर्तमान में कतर में भारत के राजदूत है। यह नियुक्ति पश्चिम एशिया में भारत की बढ़ती रणनीतिक और कूटनीतिक सक्रियता को दर्शाती है। सऊदी अरब भारत का प्रमुख साझेदार है, जिसके साथ ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। खाड़ी मामलों के विशेषज्ञ विपुल का व्यापक राजनयिक अनुभव भारत-सऊदी संबंधों को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। - लियोनेल मेस्सी बने प्रिंसेस ऑफ अस्टुरियास स्पोर्ट्स अवार्ड पाने वाले पहले व्यक्तिगत फुटबॉलर
लियोनेल मेस्सी प्रिंसेस ऑफ अस्टुरियास स्पोर्ट्स अवार्ड 2026 प्राप्त करने वाले पहले व्यक्तिगत फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं, जो स्पेन के सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मानों में से एक है। उन्हें यह सम्मान उनकी ऐतिहासिक खेल उपलब्धियों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए गए मानवीय कायों के लिए दिया गया है। मेस्सी ने अर्जेंटीना को 2022 फीफा विश्व कप जिताया है तथा कई कोपा अमेरिका खिताब और ओलंपिक स्वर्ण पदक भी जीते हैं। - नासा का MAVEN मिशन समाप्त: मंगल ग्रह के वायुमंडल और जलवायु परिवर्तन के रहस्यों से उठा पर्दा
नासा ने आधिकारिक रूप से MAVEN मिशन को समाप्त घोषित कर दिया है, क्योंकि दिसंबर 2025 में अंतरिक्ष यान से संपर्क टूटने के बाद उसे पुनः सक्रिय नहीं किया जा सका। 2013 में लॉन्च किया गया यह मिशन मंगल ग्रह के वायुमंडल, आयनमंडल और सौर पवनों के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए समर्पित था। MAVEN की प्रमुख खोजों में मंगल ग्रह के वायुमंडल के क्षरण के कारणों तथा विभिन्न प्रकार के अरोरा की पहचान शामिल है। इस मिशन ने मंगल ग्रह की जलवायु, रहने योग्य क्षमता और अंतरिक्ष मौसम के प्रभावों को समझने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। - माइक्रोसॉफ्ट का फेयरवॉटर AI डेटा सेटर: कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सतत विकास का नया मॉडल
माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका के माउंट प्लेजेंट में 7.3 बिलियन डॉलर की लागत से फेयरवॉटर AI डेटा सेंटर की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य बढ़ती AI कंप्यूटिंग मांग को पूरा करना है। यह केंद्र अभिनव ऊर्ध्वाधर संरचना और क्लोज्ड-लूप कूलिंग सिस्टम से लैस है, जिससे भूमि, ऊर्जा और जल संसाधनों का अधिक कुशल उपयोग संभव हो सकेगा। परियोजना AI अवसंरचना से जुड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों जैसे ऊर्जा खपत, जल उपयोग और कार्बन उत्सर्जन को कम करने पर केंद्रित है। - चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में भारत की पहली IndiaAl Data Lab: Al-कुशल कार्यबल निर्माण की दिशा में बड़ा कदम
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने इंटेल इंडिया के सहयोग से IndiaAl Data Lab स्थापित कर भारत का पहला निजी विश्वविद्यालय बनने का गौरव प्राप्त किया है, जिसने ऐसी AI-केंद्रित प्रयोगशाला शुरू की है। यह प्रयोगशाला छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच मौजूद कौशल अंतर को कम करना तथा छात्रों की रोजगार क्षमता और उद्योग-तत्परता को बढ़ाना है। - बांग्लादेश के खलीलुर रहमान बने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वे सत्र के अध्यक्ष बांग्लादेश के वरिष्ठ राजनयिक खलीलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के अध्यक्ष चुने गए हैं और वे 8 सितंबर 2026 से अपना कार्यभार संभालेंगे। चार दशकों से अधिक के कूटनीतिक अनुभव वाले रहमान बहुपक्षीय सहयोग और वैश्विक शासन के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उनके कार्यकाल के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उत्तराधिकारी के चयन, जलवायु परिवर्तन, SDGs और वैश्विक संघर्ष जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
- कंबोडिया में शुरू हुआ UPI: भारत की डिजिटल भुगतान कूटनीति को मिली नई वैश्विक पहचान
भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कंबोडिया में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया है, जिससे भारतीय यात्री अपने UPI ऐप के माध्यम से QR कोड आधारित भुगतान कर सकेंगे। यह पहल NPCI International Payments Limited और ACLEDA Bank Plc के सहयोग से शुरू की गई है तथा KHQR और Bakong डिजिटल भुगतान प्रणाली के माध्यम से संचालित होगी। इसके तहत भारतीय पर्यटक कंबोडिया में 45 लाख से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आसानी से भुगतान कर OU सकेंगे। - ‘नवचार मंत्र’ पहल का शुभारंभ जमीनी नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की राष्ट्रीय पहल
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने 3 जून 2026 को ‘नवचार मंत्र’ पहल शुरू की, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और शुरुआती उद्यमियों को प्रोत्साहन देना है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से टियर-2, टियर-3 शहरों, आकांक्षी जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों के नवाचारों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। पहल के तहत AI, सेमीकंडक्टर, हरित ऊर्जा, बायोटेक्नोलॉजी और MSME जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा।
05 जून 2026 की करंट अफेयर्स यहाँ से पढ़े – क्लिक करें
हिंदी और इंग्लिश भाषा में Current Affairs पढ़ने के लिए PDF डाउनलोड करे – क्लिक करे
Current Affairs 06 June 2026 Mcq
- भारत सरकार ने विपुल को किस देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है?
A – कतर
B – संयुक्त अरब अमीरात
C – सऊदी अरब
D – ओमान
भारत सरकार ने वरिष्ठ IFS अधिकारी विपुल को सऊदी अरब में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। खाड़ी मामलों के विशेषज्ञ विपुल की नियुक्ति भारत-सऊदी अरब के रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। - प्रिंसेस ऑफ अस्टुरियास स्पोर्ट्स अवार्ड 2026 प्राप्त करने वाले पहले व्यक्तिगत फुटबॉल खिलाड़ी कौन बने हैं?
A- क्रिस्टियानो रोनाल्डो
C- लियोनेल मेस्सी
B – नेमार जूनियर
D – किलियन एम्बाप्पे
लियोनेल मेस्सी प्रिंसेस ऑफ अस्टुरियास स्पोर्टस अवार्ड 2026 पाने वाले पहले व्यक्तिगत फुटबॉल खिलाड़ी बन गए है। उन्हें यह सम्मान खेलों में असाधारण उपलब्धियों तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनके मानवीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। - MAVEN मिशन किस अंतरिक्ष एजेंसी का मिशन था ?
A-ISRO
B-ESA
C-NASA
D-JAXA
नासा ने दिसंबर 2025 मे संपर्क टूटने के बाद MAVEN मिशन को आधिकारिक रूप से समाप्त घोषित कर दिया है। इस मिशन ने मंगल ग्रह के वायुमंडल, सौर पवनों के प्रभाव मंडल, सौर पवनों के प्रभाव और ग्रह की जलवायु परिवर्तन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। - फेयरवॉटर AI डेटा सेटर का निर्माण किस कंपनी द्वारा किया गया है?
A – गूगल
C – अमेज़न
B – माइक्रोसॉफ्ट
D – मेटा
माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका के माउंट प्लेजेट मे फेयरवॉटर AI डेटा सेटर स्थापित किया है, जो उन्नत AI कंप्यूटिंग और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है। यह केद्रं क्लोज्ड-लूप कूलिंग सिस्टम और ऊर्जा-कुशल डिज़ाइन के माध्यम से जल, ऊर्जा और भूमि संसाधनों के बेहतर उपयोग पर केद्रित है। - IndiaAl Data Lab स्थापित करने वाला भारत का पहला निजी विश्वविद्यालय कौन बना है?
A – अमिटी विश्वविद्यालय
B – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
C- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
D – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने इंटेल इंडिया के सहयोग से IndiaAl Data Lab स्थापित कर भारत का पहला निजी विश्वविद्यालय बनने की उपलब्धि हासिल की है। यह पहल छात्रों को AI और उभरती प्रौद्योगिकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनकी रोजगार क्षमता और उद्योग-तत्परता को बढ़ाने पर केद्रित है। - संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81 वे सत्र के अध्यक्ष कौन चुने गए है?
A – एंटोनियो गुटेरेस
B – एंड्रियास काकौरिस
C – खलीलुर रहमान
D – फिलेमोन यांग
बांग्लादेश के वरिष्ठ राजनयिक खलीलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वे सत्र के अध्यक्ष चुने गए है और 8 सितंबर 2026 से कार्यभार संभालेगें। उनके कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र सुधार, जलवायु परिवर्तन, SDGS, मानवाधिकार और वैश्विक शांति जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। - हाल ही में भारत का UPI किस देश में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया है?
A – कंबोडिया
B – थाईलैंड
C – वियतनाम
D – मलेशिया
भारत का UPI कंबोडिया में लॉन्च किया गया है, जिससे भारतीय यात्री अपने UPI ऐप के माध्यम से वहां QR कोड आधारित भुगतान कर सकेगें। यह पहल भारत और कंबोडिया के बीच डिजिटल वित्तीय सहयोग, फिनटेक नवाचार और वित्तीय समावेशन को मजबूत करेगी।
Struggle and Achieve your Goa - ‘नवचार मंत्र’ पहल किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है?
A – शिक्षा मंत्रालय
C – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
B – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
D – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
(MSDE)
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने ‘नवचार मंत्र’ पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों को पहचान, मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करना है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रामीण भारत, टियर-2 और टियर-3 शहरों में नवाचार, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।














Total Users : 1269
Total views : 2473