Current Affairs 05 September 2026 UPSC SSC

Current Affairs 05 September 2026 UPSC SSC

Current Affairs 05 September 2026 UPSC SSC

सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए करंट अफेयर का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC, SSC, HSSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए Current Affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में होगी । 

जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम Current Affairs 05 September 2026 UPSC SSC के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम इन प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं –

Highlights :-

  • International Affairs
  • National Affairs
  • Banking Affairs
  • Awards Affairs
  • Defence Affairs
  • Sports Affairs
  • Sci-Tech Affairs
Current Affairs 05 September 2026 UPSC SSC

1. महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी किस देश को सौंपी गई है?

A – श्रीलंका

B – भारत

C – ऑस्ट्रेलिया

D – इंग्लैंड

ICC ने महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी श्रीलंका से हटाकर भारत को दी है, जो 14-28 फरवरी 2027 तक छह टीमों के राउंड रॉबिन प्रारूप में आयोजित होगी। सरकारी हस्तक्षेप की आशंकाओं के कारण मेजबानी बदली गई है और मैच मुंबई के CCI तथा वडोदरा मे होंगे।

2. TNNAA 2024 के लिए कितने विजेताओं को मंजूरी दी गई है ?

A-2

B-3

C-4

D-5

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने TNNAA 2024 के चार विजेताओं को मंजूरी दी है, जिनमें बलजीत कौर व स्कालज़ंग रिग्ज़िन को भूमि, रिमो साहा को जल और शिव प्रसाद चमोली को जीवनभर की उपलब्धि के लिए चुना गया है। प्रसिद्ध पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे के नाम पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार में प्रत्येक विजेता को ₹15 लाख, प्रतिमा और प्रमाण-पत्र मिलेगा तथा सम्मान राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।

3. अभिनंदन वर्धमान ने नागरिक उड्डयन में किस एयरलाइन के साथ शुरुआत की है?

A – IndiGo

B – Air India

C – FLY01

D-Akasa Air

ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने लगभग 22 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद FLY91 में पायलट के रूप में नागरिक उड्डयन में प्रवेश किया; 2019 के हवाई संघर्ष में उनकी भूमिका के लिए उन्ह वीर चक्र मिला था। गोवा स्थित FLY91 ने मार्च 2024 में परिचालन शुरू किया और सितंबर 2026 तक उसके बेड़े में 6 ATR 72-600 विमान तथा गोवा और हैदराबाद में प्रमुख बेस है।

4. DRDO और University of Houston के वैज्ञानिकों ने किस यौगिक से संबंधित तकनीक का पेटेट प्राप्त किया है?

A- BAM-H12

B- BAM-H18

C – BAM-H24

D- BAM-H30

DRDO और University of Houston के वैज्ञानिकों ने उच्च ऊर्जा यौगिक BAM-H24 की तकनीक का पेटेट प्राप्त किया है, जो भविष्य की ठोस रॉकेट प्रणोदन प्रणालियों में उपयोगी हो सकता है। बोरॉन, हाइड्रोजन और नाइट्रोजन युक्त यह यौगिक उच्च स्थिरता व सुरक्षा के साथ बेहतर Specific Impulse और कम Ignition Delay की संभावना रखता है।

5. ‘तमिलनाडु ओलंपिक सिटी’ किस शहर में विकसित की जाएगी ?

A – मदुरै

B – चेन्नई

C – कोयंबटूर

D – तिरुचिरापल्ली

तमिलनाडु सरकार ने चन्नई में अंतरराष्ट्रीय स्तर की ‘तमिलनाडु ओलंपिक सिटी’ विकसित करने की योजना शुरू की है, जिसे Sports Development Authority of Tamil Nadu (SDAT) द्वारा विकसित किया जाएगा। इस एकीकृत खेल परिसर में High-Performance Training Centre, Sports Science Centre और Sports Medicine Centre जैसी सुविधाएँ हांगी, जो वैज्ञानिक पशिक्षण, प्रदर्शन सुधार और चोट से बचाव में मदद करेगी।

6. 2026-27 के लिए SCO की पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी किस शहर को नामित किया गया है ?

A – इस्लामाबाद

B – लाहौर

C – कराची

D – पेशावर

लाहौर को SCO पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी 2026-27 नामित किया गया है, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विरासत संरक्षण और People-to-People Contact को बढ़ावा देना है। इसी अवधि में पाकिस्तान ने SCO की अध्यक्षता संभाली है, जबकि SCO की स्थापना 2001 में हुई थी और भारत 2017 में इसका पूर्ण सदस्य यना।

7. Coconut Park स्थापित करने की घोषणा किस राज्य सरकार ने की है?

A – तमिलनाडु

B- 3- कर्नाटक

C – केरल

D – आंध प्रदेश

केरल सरकार ने Coconut Development Board के सहयोग से Coconut Park स्थापित करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य नारियल के प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और निर्यात को बढ़ावा देना है। इस पहल से उच्च गुणवत्ता वाले नारियल-आधारित उत्पाद, किसानों की आय, ग्रामीण रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा तथा निर्यात-उन्मुख परियोजनाओं के माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुंच मजबूत होगी leve your Goa

8. शिक्षक दिवस किस महान व्यक्तित्व की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है ?

A – डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

B – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

C – डॉ. राजेद्र प्रसाद

D – पंडित जवाहरलाल नेहरू

भारत में शिक्षक दिवस हर वर्ष 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है; इसकी परंपरा 1962 में शुरू हुई थी। शिक्षक मानव पूंजी निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, जबकि NEP 2020 शिक्षक प्रशिक्षण, सतत व्यावसायिक विकास और विद्याथीं-केंद्रित शिक्षा पर जोर देती है।

HR Group D GK/GS Practice Set 01 – Click Here 
हिंदी और इंग्लिश भाषा में Current Affairs पढ़ने के लिए PDF डाउनलोड करे –क्लिक करे
Current Affairs 05 September 2026 UPSC SSC
Current Affairs 05 September 2026 UPSC SSC

अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो Current Affairs 05 September 2026 UPSC SSC पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन  ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।

Join WhatsApp

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Yogi Academy

Join Now

Leave a Comment