Current Affairs 01 October 2026 UPSC SSC HSSC
Current Affairs 01 October 2026 UPSC SSC HSSC UPSC | SSC | HSSC | Railway | Banking
Current Affairs 01 October 2026 UPSC SSC HSSC
सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए Current affairs का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC HSSC SSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए current affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी Hindi और English दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम current affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम Current Affairs 01 October 2026 प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं- यहाँ अभी पढ़ने के बाद आप टेस्ट भी देना चाहते हो तो इस लिंक पर क्लिक करो या हमारी एप्लीकेशन Yogi Learning Hub को प्ले स्टोर से डाउनलोड करो और प्रैक्टिस करो-
TODAY NEWS HIGHLIGHT
- एशियाई खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शनः शूटिंग, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ
- 11 वर्षीय बोधना शिवानंदन बनीं सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर; शतरंज में युवा प्रतिभा और महिला भागीदारी का नया उदाहरण
- स्पेसएक्स के स्टारशिप की पहली कक्षीय उड़ानः पुनः प्रयोज्य अंतरिक्ष परिवहन और वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
- केरल ने विकसित किया डेंगू अर्ली वार्निंग सिस्टमः मशीन लर्निंग और मौसम डेटा से जिला-स्तरीय रोग पूर्वानुमान
- 'प्रमाण' के जरिए भारत में वन एवं लकड़ी के सतत प्रमाणन को बढ़ावाः पर्यावरणीय स्थिरता और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की दिशा में कदम
- COFO-28 में भारत का वन एवं भूदृश्य पुनर्स्थापन मॉडल: सतत वन प्रबंधन, कार्बन सिंक और जलवायु-लचीले पारिस्थितिकी तंत्र पर जोर
- 'प्रहार' आतंकवाद-रोधी रणनीति और नया प्रत्यर्पण पोर्टल: अंतरराष्ट्रीय अपराध नियंत्रण में अंतर-एजेंसी समन्वय को बढ़ावा
- अंतरर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026: बढ़ती वृद्ध आबादी के बीच स्वस्थ, सम्मानजनक और समावेशी वृद्धावस्था पर जोर
Current Affairs 01 October 2026 UPSC SSC HSSC
1. ईशा सिंह ने एशियाई खेल 2026 में किस स्पर्धा में रजत पदक जीता ?
A - 10 मीटर एयर राइफल
B - 25 मीटर पिस्टल
C - महिला ट्रैप
D - 50 मीटर पिस्टल
उत्तर - B - 25 मीटर पिस्टल
आइची-नागोया एशियाई खेल 2026 में नीरू ढांडा, ईशा सिंह और विथ्या रामराज सहित भारतीय खिलाड़ियों ने शूटिंग व एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि भारतीय एथलीटों ने रिले और भाला फेक जैसी स्पर्धाओं में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
2. बोधना शिवानंदन ने 46वे FIDE शतरंज ओलंपियाड में कौन-सा नॉर्म हासिल किया ?
A - IM नॉर्म
B - GM नॉर्म
C - WGM नॉर्म
D - FM नॉर्म
उत्तर - C - WGM नॉर्म
भारतीय मूल की इंग्लैंड की 11 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवानंदन ने 46वे FIDE शतरंज ओलंपियाड में तीसरा और अंतिम WGM नॉर्म हासिल कर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि दर्ज की। उन्होंने इंग्लैंड के लिए पहले बोर्ड पर खेलते हुए 11 राउंड में 8 अंक बनाए और इससे पहले सबसे कम उम्र की IM नॉम प्राप्त करने वाली लड़की तथा ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की महिला शतरंज चैंपियन भी बनी थीं।
3. Starship-Super Heavy की 14वीं परीक्षण उड़ान कब हुई ?
A - 26 सितंबर 2026
B- 27 सितंबर 2026
C - 28 सितंबर 2026
D-20 सितंबर 2026
उत्तर - C - 28 सितंबर 2026
28 सितंबर 2026 को SpaceX के Starship-Super Heavy ने 14वीं परीक्षण उड़ान में पहली बार पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते हुए 26 Starlink V3 उपग्रह तैनात किए। एक Raptor इंजन में खराबी के बावजूद मिशन के प्रमुख लक्ष्य पूरे हुए, जिससे पुनः प्रयोज्य अंतरिक्ष परिवहन और भविष्य के चंद्र-मंगल अभियानों की दिशा में प्रगति हुई।
4. Dengue Early Warning System (DEWS) किस संस्थान ने विकसित किया है?
A-ICMR
B-Institute of Advanced Virology
C-NCDC
D-AIIMS
उत्तर - B-Institute of Advanced Virology
केरल के Institute of Advanced Virology (IAV) ने मशीन लर्निंग, रोग निगरानी और मौसम संबंधी डेटा के आधार पर Dengue Early Warning System (DEWS) विकसित किया है, जो जिला स्तर पर साप्ताहिक डेगू जोखिम का पूर्वानुमान देता है। यह प्रणाली वर्षा, तापमान, आर्द्रता और डेंगू मामलों के आधार पर स्वास्थ्य प्रशासन को मच्छर नियंत्रण, जांच और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी में मदद करती है।
5. IFWCS का ग्रांड नाम क्या है ?
A - हरित
B - प्रमाण
C - वनमित्र
D – प्रकृति
उत्तर - B - प्रमाण
केंद्रीय मंत्री भूपेद्र यादव ने IFWCS के तहत 'प्रमाण' प्रमाण-पत्र प्रदान किए, जिसका उद्देश्य सतत वन प्रबंधन, जिम्मेदार स्रोत-प्राप्ति और वन उत्पादों की ट्रेसबिलिटी को बढ़ावा देना है। IFWCS के तहत Forest Management, Trees Outside Forests और Chain of Custody शामिल है तथा इसका Forest Management Certification, National Working Plan Code (NWPC) 2023 से जुड़ा है।
6. भारत ने 2035 तक अतिरिक्त कार्बन सिंक का कितना लक्ष्य रखा है?
A - 1.5-2.0 बिलियन टन CO₂e
B- 2.0-2.5 बिलियन टन CO₂e
C-3.5-4.0 बिलियन टन CO₂e
D-4.5-5.0 बिलियन टन CO₂e
उत्तर - C-3.5-4.0 बिलियन टन CO₂e
भारत ने रोम में आयोजित FAO के COFO-28 में वन एवं भूदृश्य पुनर्स्थापन, सतत वन प्रबंधन और जलवायु कार्रवाई के प्रयासों को प्रस्तुत किया तथा 2035 तक 3.5-4.0 बिलियन टन CO₂ समतुल्य अतिरिक्त कार्बन सिंक का लक्ष्य रखा है। Bonn Challenge के तहत भारत ने 2030 तक 26 मिलियन हेक्टेयर क्षरित भूमि पुनस्र्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जबकि Aravalli Green Wall जैसी पहले भूमि क्षरण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु लचीलेपन पर केद्रित है।
7. नया Extradition Portal किसने लॉन्च किया ?
A - राजनाथ सिंह
B - अमित शाह
C - एस. जयशंकर
D - अश्विनी वैष्णव
उत्तर - B - अमित शाह
28 सितंबर 2026 को अमित शाह ने नया Extradition Portal लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य भगोड़े अपराधियों की वापसी के लिए केंद्रीय एजेसियों, राज्य पुलिस और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के बीच समन्वय बढ़ाना है। 'प्रहार' राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी नीति सात स्तंभों के माध्यम से आतंकवाद की रोकथाम, त्वरित प्रतिक्रिया, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और लचीलेपन पर केंद्रित है।
8. Active Ageing का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
A - केवल वृद्धावस्था पेशन बढ़ाना
B - स्वास्थ्य, भागीदारी और सुरक्षा को बढ़ावा देना
C - केवल रोजगार उपलब्ध कराना
D - वृद्धाश्रमों की संख्या बढ़ाना
उत्तर - B - स्वास्थ्य, भागीदारी और सुरक्षा को बढ़ावा देना
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1990 में की थी और इसका उद्देश्य वृद्धजनों के अधिकार, गरिमा एवं सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। भारत में बढ़ती जीवन प्रत्याशा और घटती प्रजनन दर के कारण वृद्ध आबादी बढ़ रही है, जिससे स्वास्थ्य, पेशन, सामाजिक सुरक्षा और दीर्घकालिक देखभाल की जरूरत बढ़ रही है।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।
Also Check -
Today Current Affairs pdf - Click Here .
Current Affairs - 30.09.2026 Click Here
Current Affairs - 29.09.2026 Click Here
Current Affairs - 28.09.2026 Click Here
Current Affairs - 26.09.2026 Click Here
Current Affairs - 25.09.2026 Click Here
Current Affairs - 24.09.2026 Click Here
Current Affairs - 23.09.2026 Click Here
Current Affairs - 22.09.2026 Click Here
Current Affairs - 21.09.2026 Click Here
Current Affairs - 20.09.2026 Click Here
Current Affairs - 19.09.2026 Click Here
Current Affairs -18. 09.2026 Click Here

Comments
Join the discussion. New comments are reviewed before publication.