Current Affairs 21 September 2026 UPSC SSC HSSC
Current Affairs Featured Trending

Current Affairs 21 September 2026 UPSC SSC HSSC

YOGI ACADEMY Admin · 21 Sep 2026 · 5 views

Current Affairs 21 September 2026 UPSC SSC HSSC UPSC | SSC | HSSC | Railway | Banking

Current Affairs 21 September 2026 UPSC SSC HSSC


सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए Current affairs का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC HSSC SSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए current affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी Hindi और English दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम current affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम Current Affairs 20 September 2026 प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं- यहाँ अभी पढ़ने के बाद आप टेस्ट भी देना चाहते हो तो इस लिंक पर क्लिक करो या हमारी एप्लीकेशन Yogi Learning Hub को प्ले स्टोर से डाउनलोड करो और प्रैक्टिस करो-


TODAY NEWS HIGHLIGHT

  1. तावेंग्वा मुकुहलानी बने ICC के नए उपाध्यक्ष
  2. मनु भाकर और तजिंदरपाल सिंह तूर 2026 एशियाई खेलों में भारत के ध्वजवाहक
  3. एशियाई खेलों में भारत के प्रमुख पदक विजेता खेल और 2026 की चुनौती
  4. मूडीज़ ने भारत की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7% किया
  5. लद्दाख में 10,600 फीट की ऊंचाई पर उच्च ऊंचाई पुष्प-कृषि की नई पहल
  6. गोंधल' बनी 99वें ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक फिल्म प्रविष्टि
  7. 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता में संशोधन
  8. विश्व अल्जाइमर दिवस डिमेंशिया के प्रति जागरुकता और देखभाल पर जोर



1. ICC के नए उपाध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

A - इमरान ख्वाजा

B - तावेग्वा मुकुहलानी

C - जय शाह

D - रोजर बिन्नी

उत्तर - B - तावेग्वा मुकुहलानी


ICC ने जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तावग्वा मुकुहलानी को नवंबर 2027 तक नया उपाध्यक्ष चुना है, जिससे वे ICC के पहले जिम्बाब्वे मूल के उपाध्यक्ष बने है। यह नियुक्ति 2027 पुरुष क्रिकेट विश्व कप से पहले हुई है, जिसकी मेजयानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीयिया संयुक्त रूप से करेंगे।

2. 2026 एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की महिला ध्वजवाहक कौन है?

A - पी. वी. सिंधु

B - मनु भाकर

C - मीराबाई चानू

D - सिफ्ट कौर समरा

उत्तर - B - मनु भाकर


भारत ने 2026 एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए निशानेबाज मनु भाकर और शॉटपुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को ध्वजवाहक चुना है। एशियाई खेलों का आयोजन नागोया, जापान में होगा; भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 की दोहरी पदक विजेता है, जबकि तूर लगातार दो एशियाई खेलों के शॉटपुट स्वर्ण विजेता है।

3. हांग्ज़ी 2022 तक एथलेटिक्स में भारत ने कुल कितने पदक जीते है?

A-183

B-283

C-383

D-203

उत्तर -B-283


एशियाई खेलों में भारत के प्रमुख पदक विजेता खेल एथलेटिक्स, शूटिंग, कुश्ती, कबड्डी और टेनिस है, जिनमे एथलेटिक्स के सर्वाधिक 283 पदक है। हांग्ज़ा 2022 तक कबड्डी के 13 पदकों में 11 स्वर्ण और टेनिस में कुल 34 पदक शामिल है; आइची-नागोया 2026 में भारत इन खेलों पर विशेष ध्यान देगा।


4. Moody's Ratings ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि का अनुमान कितना किया है ?

A-5%

B-6%

C-7%

D-8%

उत्तर - C-7%


Moody's Ratings ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वास्तविक GDP वृद्धि का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% किया है, जबकि अप्रैल-जून 2026 में GDP वृद्धि 7.8% रही। पश्चिम एशिया संकट, बढ़ती तेल कीमत और El Niño से मुद्रास्फीति के जोखिम के बीच सरकार के सामने विकास, सब्सिडी, पूंजीगत व्यय और राजकोषीय समेकन में संतुलन की चुनौती है।


5. लद्दाख के पुष्प-कृषि क्षेत्र कितनी ऊंचाई पर विकसित किए गए है?

A - 8,500 फीट

B - 9,200 फीट

C-10,600 फीट

D - 12,000 फीट

उत्तर - C-10,600 फीट


लद्दाख के लेह जिले में 10,600 फीट की ऊंचाई पर चोगलम्सर और स्टकना में 40 एकड़ में पुष्प-कृषि क्षेत्र विकसित किए गए है, जिसमे 25 लाख से अधिक पौधे लगाए गए है। इस परियोजना का उद्देश्य किसानों की आय में विविधीकरण, रोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा SHG और सहकारी समितियों को व्यावसायिक फूलों की खेती एवं विपणन से जोड़ना है।

6. 99 वे अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि कौन-सी फिल्म है?

A - होमग्राउंड

B - गोंधल

C - डोरोथी

D – एंग

उत्तर - B - गोंधल


भारतीय फिल्म महासंघ ने 18 सितंबर 2026 को संतोष दावखर निर्देशित मराठी फिल्म 'गांधल' को 99 वे अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुना है, जो Best International Feature Film श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। फिल्म महाराष्ट्र की पारंपरिक गोंधल लोक एवं धार्मिक प्रदर्शन कला को आधुनिक कहानी से जोड़ती है; इसमे किशोर कदम और इशिता देशमुख सहित कलाकार है तथा संगीत इलैयाराजा ने दिया है।

7. 15 वर्ष से कम आयु क बच्चा के पासपोर्ट की नई वैधता क्या है ?

A - 2 वर्ष

B - 3 वर्ष

C-5 वर्ष या 18 वर्ष की आयु तक

D - 10 वर्ष

उत्तर - C-5 वर्ष या 18 वर्ष की आयु तक


विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 के तहत 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साधारण पासपोर्ट की वैधता 5 वर्ष या 18 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, निर्धारित की है। यह बदलाव पासपोर्ट नियम, 1980 के नियम 12 (1A) से संबंधित है और केवल 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साधारण पासपोर्ट पर लागू होगा।

8. अल्जाइमर किस प्रकार का रोग है?

A - संक्रामक रोग

B - आनुवंशिक रोग

C - न्यूरोडीजनरेटिव रोग

D - त्वचा रोग

उत्तर - C - न्यूरोडीजनरेटिव रोग

हर वर्ष 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य अल्जाइमर और डिमेशिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रोगियों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान करना है। अल्जाइमर एक प्रगतिशील न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग है और डिमेशिया का प्रमुख कारण है; शारीरिक निष्क्रियता, धूम्रपान, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापा इसके परिवर्तनीय जोखिम कारकों में शामिल है।


Also Check -

Today Current Affairs pdf - Click Here

Current Affairs - 20.09.2026 Click Here

Current Affairs - 19.09.2026 Click Here

Current Affairs -18. 09.2026 Click Here

`

अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।


Share this article
Send this useful update to your friends or study group.
https://yogiacademylive.com/blog/current-affairs-21-september-2026-upsc-ssc-hssc

Comments

Join the discussion. New comments are reviewed before publication.

0 thread(s)
Be the first to start a discussion.
current affairs 2026 ssc exam