Current Affairs 22 September 2026 UPSC SSC HSSC
Current Affairs 22 September 2026 UPSC SSC HSSC UPSC | SSC | HSSC | Railway | Banking
Current Affairs 22 September 2026 UPSC SSC HSSC
सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए Current affairs का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC HSSC SSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए current affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी Hindi और English दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम current affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम Current Affairs 22 September 2026 प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं- यहाँ अभी पढ़ने के बाद आप टेस्ट भी देना चाहते हो तो इस लिंक पर क्लिक करो या हमारी एप्लीकेशन Yogi Learning Hub को प्ले स्टोर से डाउनलोड करो और प्रैक्टिस करो-
TODAY NEWS HIGHLIGHT
- ISSF जूनियर वर्ल्ड कप शॉटगन 2026 में भारत की उपलब्धिः युगन शक्तिवेल मुथुकुमार ने जीता ट्रैप स्वर्ण
- एशियाई खेल 2026 में भारत की शानदार शुरुआतः शूटिंग में दो रजत और MMA में पदक सुनिश्चित
- NGT का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026: पर्यावरणीय न्याय और जलवायु शासन को मजबूत करने पर वैश्विक विमर्श
- तमिलनाडु की 'थाईमामन थंगा मोथिरम' योजनाः सरकारी अस्पतालों में जन्मे नवजातों को । ग्राम सोने की अंगूठी
- बर्कशायर हैथवे में नेतृत्व परिवर्तनः वॉरेन बफेट बने चेयरमैन एमेरिटस, हॉवर्ड बफेट नए चेयरमैन | ACADEMY
- 1965 के युद्ध के वीर चक्र विजेता फ्लाइट लेफ्टिनेंट अल्फ्रेड टायरोन कुक का निधन
- ग्लोबल बिजनेस क्लाइमेट सर्वे 2026 में भारत शीर्ष परः स्वीडिश कंपनियों ने भारतीय कारोबारी माहौल को सकारात्मक माना
- विश्व गैंडा दिवस 2026: गैंडा संरक्षण, जैव विविधता और अवैध वन्यजीव व्यापार के विरुद्ध वैश्विक जागरुकता
Current Affairs 22 September 2026 UPSC SSC HSSC
1. ISSF जूनियर वर्ल्ड कप शॉटगन 2026 में पुरुष ट्रैप का स्त्वर्ण पदक किसने जीता ?
A - फ्रांसेस्को टेनफोग्लियो
B - युगन शक्तिवेल मुथुकुमार
C - अर्जुन
D - उधव सिंह राठौड़
उत्तर - B - युगन शक्तिवेल मुथुकुमार
18 सितंबर 2026 को इटली के पोर्पेटो में ISSF जूनियर वर्ल्ड कप शॉटगन में युगन शक्तिवेल मुथुकुमार ने पुरुष ट्रैप में स्वर्ण, जबकि सबीरा हारिस ने महिला ट्रैप में कांस्य पदक जीता। इससे पहले काहिरा चरण में भारत ने 5 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 16 पदक हासिल किए थे।
2. एशियाई खेल 2026 में भारत के लिए शूटिंग में दी रजत पदक किसने जीते ?
A - हिनाता ताइची
B - सुचिका तारियाल
C - एलावेनिल वलारिवान
D - सोनम मस्कर
उत्तर -C - एलावेनिल वलारिवान
जापान के आइची-नागोया में एशियाई खेल 2026 में एलावेनिल वलारिवान ने 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा के दो रजत पदक जीतकर भारत का पदक अभियान शुरू किया। सुचिका तारियाल ने महिलाओं की Traditional MMA 60 किग्रा स्पर्धा में सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत का पहला MMA पदक सुनिश्चित किया, जबकि महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 10-0 से हराया।
3. NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026 का विषय क्या था ?
A- Climate Justice for All
B- The Future of Environment and Climate Dynamics
C - Global Environment Protection
D-Sustainable Development and Ecology CADEMY
उत्तर - B- The Future of Environment and Climate Dynamics
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने 19-20 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में "The Future of Environment and Climate Dynamics" विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया, जिसमे 17 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, जलवायु न्याय, चक्रीय अर्थव्यवस्था, जैव विविधता, सतत ऊर्जा और वन संरक्षण पर चर्चा के साथ प्रभावी पर्यावरण शासन में संस्थागत समन्वय के महत्व पर जोर दिया।
4. 'थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम' योजना किस राज्य सरकार की पहल है?
A – केरल
B - तमिलनाडु
C - कर्नाटक
D - आंध्र प्रदेश
उत्तर C - कर्नाटक
तमिलनाडु की 'थाईमामन थंगा मोधिरम थिट्टम' योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र नवजात शिशुओं को 1 ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी, जिसे 22 जून 2026 से पूर्वव्यापी रूप से लागू किया गया है। पहले चरण में 1.28 लाख अंगूठियां तैयार की गई है और यह योजना 'थाईमामन सीर' परंपरा को मातृ एवं शिशु कल्याण से जोड़ती है।
5. 18 सितंबर 2026 को वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे में कौन-सा पद संभाला ?
A - CEO
B-Non-Executive Chairman
C-Chairman Emeritus
D- Managing Director
उत्तर - C-Chairman Emeritus
18 सितंबर 2026 को वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर Chairman Emeritus का पद संभाला, जबकि उनके पुत्र हॉवर्ड जी. बफेट को Non-Executive Chairman नियुक्त किया गया। ग्रेग एवेल CEO के रूप में दैनिक संचालन जारी रखेंगे और यह नेतृत्व परिवर्तन बफेट की दीर्घकालिक उत्तराधिकार योजना का हिस्सा है, जिसकी निवेश विरासत Value Investing और अनुशासित पूंजी आवंटन पर आधारित रही है।
6. फ्लाइट लेफ्टिनेट अल्फेड टायरोन कुक किस युद्ध में अपनी वीरता के लिए प्रसिद्ध हुए ?
A - 1947-48 भारत-पाक युद्ध
B - 1962 भारत-चीन युद्ध
C-1965 भारत-पाक युद्ध
D-1071 भारत-पाक युद्ध
उत्तर C-1965 भारत-पाक युद्ध
वीर चक्र विजेता फ्लाइट लेफ्टिनेट अल्फ्रेड टायरोन कुक का नई दिल्ली में निधन हो गया; उन्होंने 1965 के भारत-पाकित्त्तान युद्ध में कलाइकुंडा के ऊपर F-86 संबर जंट को मार गिराया था। उनकी वीरता के लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया, जो भारत का तीसरा सर्वाच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है और यह घटना भारतीय वायुसेना के साहस व सामरिक क्षमता का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
7. SCCI के Global Business Climate Survey 2026 में कितने वैश्विक बाजारों का आकलन किया गया ?
A-31
B-41
C-51
D-61
उत्तर - B-41
SCCI के Global Business Climate Survey 2026 में 41 वैश्विक बाजारों के आकलन में भारत को स्वीडिश कंपनियों ने कारोबारी माहौल के लिए शीर्ष बाजार माना और इसे उच्च विकास व निवेश संभावनाओं वाला प्रमुख बाजार बताया। 17 मई 2026 को भारत-स्वीडन Strategic Partnership स्थापित हुई, जिसके तहत व्यापार, निवेश, नवाचार, हरित परिवर्तन और आपूर्ति श्रृंखला में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
8. विश्व में गैंडों की कितनी जीवित प्रजातियाँ पाई जाती है ?
A-3
B-4
C-5
D-6
उत्तर - C-5
हर वर्ष 22 सितंबर को विश्व गैडा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य गंडों के संरक्षण तथा अवैध शिकार, वन्यजीव तस्करी और आवास क्षरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विश्व में गैडों की 5 जीवित प्रजातियों है, जबकि भारत में एक-सींग वाले गंड का प्रमुख आवास असम का काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान है।
Also Check -
Today Current Affairs pdf - Click Here
Current Affairs - 21.09.2026 Click Here
Current Affairs - 20.09.2026 Click Here
Current Affairs - 19.09.2026 Click Here
Current Affairs -18. 09.2026 Click Here
`
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।

Comments
Join the discussion. New comments are reviewed before publication.