Current Affairs 23 September 2026 UPSC SSC HSSC
Current Affairs Trending

Current Affairs 23 September 2026 UPSC SSC HSSC

YOGI ACADEMY Admin · 23 Sep 2026 · 1 views

Current Affairs 23 September 2026 UPSC SSC HSSC UPSC | SSC | HSSC | Railway | Banking

Current Affairs 23 September 2026 UPSC SSC HSSC


सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए Current affairs का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC HSSC SSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए current affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी Hindi और English दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम current affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम Current Affairs 23 September 2026 प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं- यहाँ अभी पढ़ने के बाद आप टेस्ट भी देना चाहते हो तो इस लिंक पर क्लिक करो या हमारी एप्लीकेशन Yogi Learning Hub को प्ले स्टोर से डाउनलोड करो और प्रैक्टिस करो-



TODAY NEWS HIGHLIGHT

  1. सविता पूनिया बनीं भारत की सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी
  2. एशियाई खेल 2026: शूटिंग में भारत का दबदबा, सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास
  3. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026: भारतीय सिनेमा में क्षेत्रीय भाषाओं और विविधता को मिला राष्ट्रीय सम्मान
  4. TIFF 2026 में नागालैंड की फिल्म 'अंग' को प्लेटफॉर्म पुरस्कार, नागा सिनेमा को मिली वैश्विक पहचान
  5. SLINEX-26: भारत-श्रीलंका नौसैनिक सहयोग को मजबूती, विशाखापत्तनम में 13वां द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास MY
  6. चांदनी चौक का ऐतिहासिक टाउन हॉल बनेगा वैश्विक धरोहर केंद्र, संरक्षण के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
  7. ग्वालियर में देश का पहला दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र: ₹5,500 करोड़ का निवेश और 18,000+ रोजगार की संभावना
  8. अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2026: सांकेतिक भाषाओं के माध्यम से बधिर व्यक्तियों के मानवाधिकार और समावेशन पर जोर


Current Affairs 23 September 2026 UPSC SSC HSSC


1. सविता पूनिया ने 21 सितंबर 2026 को कितने वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए ?

A-300

B-310

C-321

D-325

उत्तर - C-321


भारतीय महिला हॉकी गोलकीपर सविता पूनिया ने 21 सितंबर 2026 को 321वां वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर वंदना कटारिया के 320 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। एशियाई खेल 2026 में इंडोनेशिया के खिलाफ हासिल इस उपलब्धि के सम्मान में हॉकी इंडिया ने ₹10 लाख के पुरस्कार की घोषणा की सविता ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।



2. एशियाई खेल 2026 के दूसरे दिन भारत ने कुल कितने पदक जीते ?

A-2

B-3

C-4

D-5

उत्तर - C-4


एशियाई खेल 2026 के दूसरे दिन भारत ने 2 रजत और 2 कांस्य सहित 4 पदक जीते, जिससे कुल पदक संख्या 6 हो गई शूटिंग में हिमांशु ढिल्लों, रुद्रकक्ष पाटिल और पार्थ माने ने पदक हासिल किए। सुचिका तारियाल ने Traditional MMA 60 किग्रा में कांस्य जीतकर एशियाई खेलों में MMA का भारत के लिए पहला पदक जीता, जबकि भारत ने हॉकी, कबड्डी, बेडमिंटन और टेबल टेनिस में भी जीत दर्ज की।



3. वर्ष 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार किसे प्रदान किया जाएगा?

A – ममूटी

B- अनंत नाग

C - कार्तिक आर्यन

D - राजकुमार पेरियासामी

उत्तर - B- अनंत नाग


राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई और 72वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वर्ष 2024 में रिलीज फिल्मों के लिए है, जिनकी घोषणा 18 जुलाई 2026 को हुई तथा समारोह 22 सितंबर 2026 को एकता नगर, गुजरात में आयोजित किया गया। अनंत नाग को 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि 'अनुच्छेद 370' सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, राजकुमार परियासामी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, ममूटी व कार्तिक आर्यन संयुक्त सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और यामी गौतम सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गई।



4. 'अंग (Angh)' ने TIFF 2026 में कौन-सा पुरस्कार जीता ?

A - गोल्डन पीकॉक

B - प्लेटफॉर्म पुरस्कार

C - जूरी ग्रां प्री

D - ऑडियंस अवॉर्ड

उत्तर - B - प्लेटफॉर्म पुरस्कार


नागालैंड के फिल्म निर्माता थेजा रिया की कोन्याक भाषा की फिल्म 'अंग (Angh)' ने TIFF 2026 का प्लेटफॉर्म पुरस्कार जीता, जिसके साथ 20,000 कनाडाई डॉलर और ट्रॉफी प्रदान की गई। 1960 के दशक के नागालैंड की जनजातीय संस्कृति पर आधारित यह फिल्म प्लेटफॉर्म पुरस्कार के माध्यम से ००वे अकादमी पुरस्कारों की अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए पात्रता का नया मार्ग प्राप्त करती है।


5. SLINEX-26 भारत और किस देश के बीच आयोजित नौसैनिक अभ्यास है?

A – बांग्लादेश

B - श्रीलंका

C - मालदीव

D – इंडोनेशिया

उत्तर - B - श्रीलंका


भारत और श्रीलंका के बीच SLINEX-26 का 13वां ‌द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 17-21 सितंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमे समुद्री सहयोग, परिचालन समन्वय और Interoperability पर जोर दिया जा रहा है। अभ्यास में भारत के INS Kavaratti और INS Jyoti तथा श्रीलंका के SLNS Sindurala ने भाग लिया; 2005 में शुरू हुआ SLINEX दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग और हिंद महासागर क्षेत्र में आपसी विश्वास का महत्वपूर्ण मंच है।



6. दिल्ली का ऐतिहासिक टाउन हॉल किस क्षेत्र में स्थित है ?

A - करोल बाग

B - चांदनी चौक

C - कनॉट प्लेस

D- लाजपत नगर

उत्तर - B - चांदनी चौक


दिल्ली के चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल को वैश्विक धरोहर केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए दिल्ली सरकार और MCD ने 20 सितंबर 2026 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। 1860-1866 में निर्मित इस भवन में Adaptive Reuse के तहत संग्रहालय, सांस्कृतिक एवं पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी DTTDC लगभग 12,180 वर्ग मीटर परिसर के लिए DPR तैयार करेगा।



7. देश का पहला Telecom Manufacturing Zone (TMZ) कहाँ विकसित किया जा रहा है?

A - भोपाल

B – इंदौर

C - ग्वालियर

D – जबलपुर

उत्तर - C - ग्वालियर


ग्वालियर में देश के पहले Telecom Manufacturing Zone (TMZ) के विकास से लगभग ₹5,500 करोड़ के निवेश और 18,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार की संभावना है, जिसे करीब 170 एकड़ में 24-25 दूरसंचार निर्माताओं के औद्योगिक क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना में ₹500 करोड की कॉमन टेस्टिंग लैब प्रस्तावित है और 24 कंपनियों ने संयंत्रों के लिए आवेदन किया है; ग्वालियर की कनेक्टिविटी तथा प्रतिवर्ष लगभग 25,000 इंजीनियरिंग स्नातक इसका प्रमुख आधार है।



8. अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2026 की थीम क्या है?

A-Sign Language for All

B Declaring Deaf People's Human Rights

C Inclusive Communication for All

D-Deaf Rights and Social Justice

उत्तर - B Declaring Deaf People's Human Rights


हर वर्ष 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2017 में प्रस्ताव A/RES/72/161 के तहत घोषित किया 2026 की थीम "Declaring Deaf People's Human Rights" है। 2026 में CRPD के 20 वर्ष और WFD की 75वीं वर्षगांठ के कारण इसका विशेष महत्व है, जबकि भारत में ISLRTC की स्थापना 28 सितंबर 2015 को हुई थी, जो भारतीय सांकेतिक भाषा के प्रशिक्षण, शोध और संसाधन विकास का कार्य करता हैं।


Also Check -

Today Current Affairs pdf - Click Here

Current Affairs - 22.09.2026 Click Here

Current Affairs - 21.09.2026 Click Here

Current Affairs - 20.09.2026 Click Here

Current Affairs - 19.09.2026 Click Here

Current Affairs -18. 09.2026 Click Here

`

अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।

Share this article
Send this useful update to your friends or study group.
https://yogiacademylive.com/blog/current-affairs-23-september-2026-upsc-ssc-hssc

Comments

Join the discussion. New comments are reviewed before publication.

0 thread(s)
Be the first to start a discussion.
current affairs 2026 ssc exam