Current Affairs 24 September 2026 UPSC SSC HSSC
Current Affairs Featured Trending

Current Affairs 24 September 2026 UPSC SSC HSSC

YOGI ACADEMY Admin · 24 Sep 2026 · 11 views

Current Affairs 24 September 2026 UPSC SSC HSSC UPSC | SSC | HSSC | Railway | Banking

Current Affairs 24 September 2026 UPSC SSC HSSC


सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए Current affairs का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC HSSC SSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए current affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी Hindi और English दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम current affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम Current Affairs 24 September 2026 प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं- यहाँ अभी पढ़ने के बाद आप टेस्ट भी देना चाहते हो तो इस लिंक पर क्लिक करो या हमारी एप्लीकेशन Yogi Learning Hub को प्ले स्टोर से डाउनलोड करो और प्रैक्टिस करो-


TODAY NEWS HIGHLIGHT


  1. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
  2. जयंती प्रसाद को I BBI अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, दिवालियापन व्यवस्था में नेतृत्व की निरंतरता
  3. RBI ने बाजार जोखिम के लिए संशोधित पूंजी आवश्यकताएँ जारी कीं, Basel III मानकों के अनुरूप होगा नया ढांचा
  4. G20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में चार प्रमुख सहमतियाँ, भारत ने ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग का समर्थन किया
  5. स्टारबक्स चेन्नई में स्थापित करेगा भारत का पहला ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, 800 उच्च-मूल्य तकनीकी नौकरियों की संभावना
  6. ISRO-ESA सहयोग समझौता 2032 तक विस्तारित, मानव अंतरिक्ष अन्वेषण और अंतरिक्ष स्थिरता पर बढ़ेगा सहयोग
  7. अगस्त्यमलाई बायोस्फीयर रिजर्व में 3,261 पुष्पीय पौधों की पहचान, पश्चिमी घाट की जैव-विविधता और स्थानिकता उजागर
  8. भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर 2026 से लागू, 100% भारतीय निर्यात को शून्य-शुल्क बाजार पहुंच


Current Affairs 24 September 2026 UPSC SSC HSSC



1. मार्क वुड ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल कितने विकट लिए?

A-235

B-243

C-253

D-263

उत्तर - C-253


इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 22 सितंबर 2026 को 36 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की; उन्होंने 146 मैचों में 253 विकेट लिए। वुड 2019 वनडे और 2022 टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे तथा घुटने की लगातार चोटों के बावजूद अब डरहम और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे।



2. जयंती प्रसाद किस संस्था के पूर्णकालिक सदस्य है?

A-RBI

B-SEBI

C-IBBI

D-IRDAI

उत्तर - C-IBBI


IBBI के पूर्णकालिक सदस्य जयंती प्रसाद को 13 सितंबर 2026 से IBBI अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो 20 नवंबर 2026 या नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक, जो भी पहले हो, जारी रहेगा। IBBI, IBC 2016 के तहत भारत की दिवालियापन व्यवस्था का प्रमुख नियामक है, जो दिवालियापन पेशेवरों, एजेसियों और सूचना उपयोगिताओं को विनियमित करता है तथा ऋण अनुशासन व NPA वसूली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



3. RBI के Market Risk Directions 2026 किस अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप है?

A - Basel I

B- Basel II

C-Basel III

D - Basel IV

उत्तर - C-Basel III


RBI ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए Market Risk-Minimum Capital Requiremente Directions, 2026 जारी किए है, जो संशोधित Basel III मानकों के अनुरूप है और 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे। इनमे Trading Book, विदेशी मुद्रा व व्याज दर जोखिम, Net Open Position, Debt Mutual Funds, ETFs तथा Credit Derivatives और TRS के पूंजीगत उपचार में बदलाव कर बैंकिंग प्रणाली की जोखिम प्रबंधन क्षमता मजबूत करने पर जोर दिया गया है।



4. G20 Energy Abundance Ministerial Meeting 2026 कहाँ आयोजित हुई ?

A – न्यूयॉर्क

B- ह्यूस्टन

C - वॉशिंगटन डी.सी.

D – शिकागो

उत्तर - B- ह्यूस्टन


14-16 सितंबर 2026 को ह्यूस्टन में आयोजित G20 Energy Abundance Ministerial Meeting में ऊर्जा सुरक्षा, वहनीय ऊर्जा, स्वच्छ खाना पकाने और ऊर्जा अवसंरचना के लिए बेहतर अनुमति प्रक्रियाओं पर जोर दिया गया। G20 Water Reuse Initiative के तहत उपचारित जल के पुनः उपयोग तथा Critical Minerals की लचीली आपूर्ति श्रृंखला के लिए सहयोग, पुनर्चक्रण, निवेश और स्थानीय मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने पर सहमति बनी।


5. Starbucks भारत में अपना पहला Global Capability Centre (GCC) कहाँ स्थापित करेगा ?

A - मुंबई

B - बेगलुरु

C - चन्नई

D – हैदराबाद

उत्तर - C - चन्नई


Starbucks ने तमिलनाडु सरकार के साथ MoU कर भारत में अपना पहला Global Capability Centre (GCC) चेन्नई में स्थापित करने की घोषणा की है, जिसके पहले चरण में लगभग 800 उच्च-कुशल तकनीकी नौकरियों सृजित होने की संभावना है। यह GCC AI, Software Development, Data Analytice, Cybersecurity, Finance और R&D जैसी सेवाओं पर केंद्रित होगा तथा Starbucks के Tata Consumer Products के साथ भारतीय कॉफीहाउस संयुक्त उद्यम से अलग होगा।



6. ISRO और ESA के सहयोग समझौते को किस तारीख तक बढ़ाया गया है ?

A- 8 जनवरी 2030

B-8 जनवरी 2031

C-8 जनवरी 2032

D - 8 जनवरी 2033

उत्तर - C-8 जनवरी 2032


ISRO और ESA ने अपने दीर्घकालिक सहयोग समझौते को 8 जनवरी 2032 तक बढ़ाया है, जिसमे पृथ्वी अवलोकन, उपग्रह नेविगेशन, अंतरिक्ष विज्ञान तथा मानव एवं रोबोटिक अन्वेषण शामिल है। सहयोग में Space Weather, Satellite Data Calibration-Validation, Space Debris और Orbital Congestion जैसे क्षेत्रों को शामिल करते हुए अंतरिक्ष के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया गया है।


7. अगस्त्यमलाई बायोस्फीयर रिजर्व में कितनी पुष्यीय पौधों की प्रजातियाँ दर्ज की गई?

A-2,061

B-3,161

C-3,261

D-3,361

उत्तर - C -3,261


JNTBGRI की नई चकलिस्ट में अगस्त्यमलाई बायोस्फीयर रिजर्व में 3,261 पुष्पीय पौधों की प्रजातियों दर्ज की गई, जिनमे 1,018 स्थानिक और 245 स्टेनो-एंडमिक टेक्सा शामिल है। केरल-तमिलनाडु में फैले इस पश्चिमी घाट क्षेत्र में Fabaceae सबसे समृद्ध पौध परिवार रहा तथा संरक्षण के लिए Seed Banks, Ex-situ Conservation, आवास पुनर्स्थापन और जलवायु अनुकूलन पर जोर दिया गया है।



8. न्यूजीलैंड भारतीय निर्यात की कितनी टैरिफ लाइनों पर शून्य शुल्क देगा ?

A-75%

B-85%

C-90%

D-100%

उत्तर - D-100%


भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर 2026 से लागू होगा, जिसके तहत न्यूजीलैंड भारतीय निर्यात की 100% टैरिफ लाइनों पर शून्य शुल्क देगा और कपड़ा, चमड़ा, जूते, इंजीनियरिंग व MSME क्षेत्रों को लाभ


Also Check -

Today Current Affairs pdf - Click Here

Current Affairs - 23.09.2026 Click Here

Current Affairs - 22.09.2026 Click Here

Current Affairs - 21.09.2026 Click Here

Current Affairs - 20.09.2026 Click Here

Current Affairs - 19.09.2026 Click Here

Current Affairs -18. 09.2026 Click Here

Share this article
Send this useful update to your friends or study group.
https://yogiacademylive.com/blog/current-affairs-24-september-2026-upsc-ssc-hssc

Comments

Join the discussion. New comments are reviewed before publication.

0 thread(s)
Be the first to start a discussion.
current affairs 2026 ssc exam