Current Affairs 29 September 2026 UPSC SSC HSSC
Current Affairs Featured Trending

Current Affairs 29 September 2026 UPSC SSC HSSC

YOGI ACADEMY Admin · 29 Sep 2026 · 2 views

Current Affairs 29 September 2026 UPSC SSC HSSC UPSC | SSC | HSSC | Railway | Banking

Current Affairs 29 September 2026 UPSC SSC HSSC


सभी को नमस्कार योगी अकादमी में आप सभी का स्वागत है जैसे कि आप जानते हैं कि कंपटीशन के लिए Current affairs का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है जो बच्चे UPSC HSSC SSC या कोई भी जॉब की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए current affairs बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप सही जगह पर आए हो तो यहां आप Daily Current Affairs पढ़ सकते हो और पोस्ट के लास्ट में आपको Pdf भी मिलेगी Hindi और English दोनों लैंग्वेज में होगी । जीके के क्वेश्चन के लिए आपको अपडेट होना जरूरी है आज हम current affairs के प्रश्नों की तैयारी करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तो लिए हम Current Affairs 29 September 2026 प्रश्नों को देखते हैं और अपनी तैयारी शुरू करते हैं- यहाँ अभी पढ़ने के बाद आप टेस्ट भी देना चाहते हो तो इस लिंक पर क्लिक करो या हमारी एप्लीकेशन Yogi Learning Hub को प्ले स्टोर से डाउनलोड करो और प्रैक्टिस करो-


TODAY NEWS HIGHLIGHT


  1. एशियाई खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शनः कबड्डी में डबल गोल्ड, एथलेटिक्स व शूटिंग में महत्वपूर्ण पदक
  2. मंदीप के भंडारी बने CBSE के नए अध्यक्ष, शिक्षा प्रशासन में वरिष्ठ स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति
  3. पूर्वोत्तर भारत में AFSPA का छह महीने के लिए विस्तार, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में जारी रहेगा विशेष कानून
  4. Oxford Economics Global Cities Index 2026 में दिल्ली शीर्ष भारतीय शहर, मानव पूंजी में मजबूत प्रदर्शन
  5. भारतीय बंदरगाह अधिनियम 2025 के तहत चार बंदरगाहों को मिला 'मेगा पोर्ट' दर्जा भारत ने संयुक्त राष्ट्र साइबर अपराध कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए, वैश्विक डिजिटल सहयोग को मिलेगा नया आधार
  6. महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखा घोषित, किसानों के लिए राहत पैकेज और फसल क्षति आकलन प्रक्रिया शुरु
  7. विश्व हृदय दिवस 2026 - हृदय स्वास्थ्य और हृदय रोगों की रोकथाम के प्रति वैश्विक जागरूकता


Current Affairs 29 September 2026 UPSC SSC HSSC


1. 26 सितंबर 2026 को एशियाई खेलों में भारत ने कुल कितने पदक जीते ?

A-5

B-6

C-7

D-8

उत्तर - C-7

26 सितंबर 2026 को एशियाई खेलों में भारत ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते, जिससे उसका कुल पदक संख्या 30 हो गई। पुरुष व महिला कबड्‌डी में स्वर्ण क अलावा सावन बरवाल, तजिंदरपाल सिंह तूर और महिला 50 मीटर राइफल 3P टीम ने रजत पदक जीते।



2. CBSE के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

A - संजय कुमार

B - मंदीप क. भंडारी

C - राजेश कुमार

D - अमित वर्मा

उत्तर - B - मंदीप क. भंडारी


केंद्र सरकार ने 25 सितंबर 2026 को 2001 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी मंदीप के. भंडारी को CBSE का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है, उन्हे अतिरिक्त सचिव स्तर का पद और वेतनमान दिया गया है। CBSE बोर्ड परीक्षाओं, स्कूल संबद्धता, पाठ्यक्रम विकास और शिक्षक प्रशिक्षण के साथ NEP 2020, डिजिटल मूल्यांकन एवं परीक्षा सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करता है।



3. AFSPA की किस धारा के तहत किसी क्षेत्र को 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया जा सकता है ?

A - धारा 2

B- धारा 3

C - धारा 4

D - धारा 6

उत्तर - B- धारा 3


केंद्र सरकार ने मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में AFSPA को 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक छह महीने के लिए बढ़ाया है, जबकि मणिपुर के पांच जिलों के 13 पुलिस थाना क्षेत्रों को इससे बाहर रखा गया है। AFSPA की धारा 3 के तहत क्षेत्र को 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया जाता है और धारा 4 के तहत सशस्त्र बलों को विशेष शक्तियां मिलती है, जिससे यह आंतरिक सुरक्षा व मानवाधिकार के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।



4. Global Cities Index 2026 में प्रथम स्थान पर कौन-सा शहर रहा ?

A – लंदन

B - पेरिस

C - न्यूयॉर्क

D – टोक्यो

उत्तर - C - न्यूयॉर्क


Oxford Economics Global Cities Index 2026 में 1,000 शहरों में न्यूयॉर्क प्रथम, लंदन द्वितीय और पेरिस तृतीय रहे, जबकि दिल्ली 268वे स्थान के साथ सर्वोच्च रैक वाला भारतीय शहर रही। सूचकांक में अर्थव्यवस्था, मानव पूंजी, जीवन की गुणवत्ता, पर्यावरण और शासन के आधार पर शहरों का मूल्यांकन किया गया।


5. किन बंदरगाहों को मेगा पोर्ट घोषित किया गया है?

A - मुंबई, चेन्नई, कोच्चि और विशाखापत्तनम

B दीनदयाल, जवाहरलाल नेहरू, पारादीप और मुंद्रा

C - कांडला, कोच्चि, तूतीकोरिन और हल्दिया

D चेन्नई, पारादीप, कोलकाता और मुंबई

उत्तर - B दीनदयाल, जवाहरलाल नेहरू, पारादीप और मुंद्रा


भारतीय बंदरगाह अधिनियम, 2025 की धारा 73 के तहत दीनदयाल, जवाहरलाल नेहरू, पारादीप और मुंद्रा पोर्ट को मेगा पोर्ट घोषित किया गया है, जबकि उनकी मूल Major या Non-Major Port की स्थिति बनी रहेगी। यह वर्गीकरण EXIM व्यापार, लॉजिस्टिक्स, तटीय शिपिंग, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।



6. भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र साइबर अपराध कन्वर्शन पर किसने हस्ताक्षर किए ?

A - अमित शाह

B- एस. जयशंकर

C - राजनाथ सिंह

D - पीयूष गोयल

उत्तर - B- एस. जयशंकर


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 25 सितंबर 2026 को भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र साइबर अपराध कन्वेशन पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य साइबर अपराध से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आदान-प्रदान को मजबूत करना है। यह कन्वेशन 24 दिसंबर 2024 को UNGA के प्रस्ताव 79/243 से अपनाया गया था और अनुच्छेद 65 के अनुसार 40वे अनुसमर्थन के २० दिन बाद लागू होगा।



7. महाराष्ट्र में कितने तालुका को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है?

A-235

B-245

C-265

D-285

उत्तर - B-245


महाराष्ट्र सरकार ने अपर्याप्त मानसूनी वर्षा के कारण 358 में से 265 तालुकों को सूखा प्रभावित घोषित किया है, जो राज्य के लगभग 74% तालुक है। प्रभावित किसानों को भूमि राजस्व में छूट, कृषि ऋण पुनर्निर्धारण, बिजली शुल्क में राहत और पेयजल जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। सूखा घोषणा सूखा प्रबंधन संहिता, 2016 के Trigger-1 मानदंड के तहत की गई है तथा फसल क्षति का आकलन पंचनामा, GPS निर्देशांक और जियोटैग्ड तस्वीरों से किया जाएगा।



8. विश्व हृदय दिवस का नेतृत्व कौन करता है?

A – WHO.

B-World Heart Federation

C - UNICEF

D-UNESCO

उत्तर - B-World Heart Federation


विश्व हृदय दिवस हर वर्ष 29 सितंबर को World Heart Federation के नेतृत्व में हृदय रोगों और स्ट्रोक के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। अस्वास्थ्यकर आहार, शारीरिक निष्क्रियता, तंबाकू, मोटापा और उच्च रक्तचाप प्रमुख जोखिम कारक है, इसलिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वास्थ्य जांच पर जोर दिया जाता है।


अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या आप यहां से तैयारी कर रहे हो तो यह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करना ना भूलिएगा क्योंकि अगर अपने सपने को साकार करना है तो पढ़ना जरूरी है अगले अपडेट के लिए नोटिफिकेशन ऑन रखिए और लाइक ,कमेंट और शेयर जरूर कीजिएगा। धन्यवाद।


Also Check -

Today Current Affairs pdf - Click Here .

Current Affairs - 28.09.2026 Click Here

Current Affairs - 26.09.2026 Click Here

Current Affairs - 25.09.2026 Click Here

Current Affairs - 24.09.2026 Click Here

Current Affairs - 23.09.2026 Click Here

Current Affairs - 22.09.2026 Click Here

Current Affairs - 21.09.2026 Click Here

Current Affairs - 20.09.2026 Click Here

Current Affairs - 19.09.2026 Click Here

Current Affairs -18. 09.2026 Click Here

Share this article
Send this useful update to your friends or study group.
https://yogiacademylive.com/blog/current-affairs-29-september-2026-upsc-ssc-hssc

Comments

Join the discussion. New comments are reviewed before publication.

0 thread(s)
Be the first to start a discussion.
Revision current affairs 2026 ssc exam